फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   aprajita, alert

नारी सुरक्षा पर बोली छात्राएं, सतर्कता व जागरूकता से सुरक्षा संभव

Fri, 19 Jul 2019 10:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
aprajita, alert
कासगंज के कल्यानपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में अपराजिता कार्यक्रम के तहत शपथ लेत? - फोटो : KASGANJ
कासगंज। नगर के समीप कस्तूरबा गांधी कलियानपुर विद्यालय में शुक्रवार को अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नारी सुरक्षा पर छात्राओं ने चर्चा की। छात्राओं एवं शिक्षिकाओं ने नारी सुरक्षा के लिए जागरूकता लाने एवं अपराजिता की शपथ ली।
विज्ञापन

छात्रा आरजू ने कहा कि महिलाएं कभी अशक्त नहीं हो सकती। कल्पना चावला ने अंतरिक्ष तक उड़ान भरी। रानी लक्ष्मीबाई ने अंग्रेजों का डटकर मुकाबला किया, उन्होंने मरते दम तक हार नहीं मानी। नारी को ही दुर्गा के रूप में पूजा जाता है। ऐसी नारियों को आदर्श बनाकर छात्राएं आगे बढ़ेंगी तो निश्चित ही उन्हें सफलता मिलेगी और वह अपराजिता बनेंगी।
विज्ञापन

जहां तक संभव हो भीड़ वाली सड़कों से गुजरें। विपरीत परिस्थितियों में घबराएं नहीं डटकर मुकाबला करें। जीवन में कई तरह की कठिनाइयां आती हैं, लेकिन उनसे हारने के स्थान पर उन पर विजय पाएं। शिक्षिकाओं एवं छात्राओं ने नारी सुरक्षा के लिए जागरूक करने के साथ ही अपराजिता की शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राएं हर परिस्थिति का सामना करने के लिए तैयार रहें। हर समय सजगता बरतें। अनजान लोगों से बातचीत या मेल मिलाप न बढ़ाएं। जहां भी जाएं अपने अभिभावकों को अवश्य बताएं।
- प्रवीना दीक्षित, शिक्षिका
आजकल मोबाइल सभी के पास है। जरूरत होने पर पुलिस के लिए 100 नंबर एवं वूमेन पावर के लिए 1090 एवं महिला हेल्पलाइन के लिए 181 नंबर डायल कर सकते हैं।
- रजनी, शिक्षिका
सतर्कता एवं जागरूकता से अपने को सुरक्षित किया जा सकता है। छात्राओं को अपने पास अपने अभिभावकों, पुलिस अधिकारियों के मोबाइल नंबर होने चाहिए। -स्वाति, शिक्षिका

आत्म विश्वास बनाए रखें। आत्मबल ही जीवन में आगे बढ़ने में सहायक होता है। मेहनत और लगन से हर मुकाम पाया जा सकता है। कामयाबी न मिले तो फिर से मेहनत करें, सफलता जरूरी मिलेगी।
- नीलिमा शर्मा, वार्डन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed