फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   apposition leader not like up government budget

सत्तादल ने सराहा, विपक्षी बोले-निराशाजनक

Tue, 18 Feb 2020 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
apposition leader not like up government budget
18एमएनपी-32-कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। राजनीतिक दलों ने प्रदेश सरकार के बजट को अपने-अपने चश्मे से देखा। सत्तारूढ़ पार्टी ने जहां प्रदेश में विकास की गति तेज करने वाला बताया तो वहीं विपक्षी दलों ने इसे निराशजनक करार दिया। उसकी कमियां गिनाने में लग जाती हैं। ऐसा ही कुछ प्रदेश सरकार द्वारा पेश किए गए बजट के बाद भी देखने को मिला। आम लोगों की निगाहें बजट पेश किए जाने के दौरान टीवी पर ही टिकीं रहीं।
विज्ञापन

जनोपयोगी बनाम धोखा
भाजपा के प्रदेश नेतृत्व ने एक संपूर्ण बजट पेश किया है। पेंशन योजनाओं से लेकर सामूहिक विवाह तक सब में खजाना खोला गया है। एक जनपयोगी बजट के लिए प्रदेश सरकार को मेरी ओर से बधाई।
विज्ञापन

-प्रदीप चौहान, जिलाध्यक्ष भाजपा।
हर बार जनता से केवल भाजपा सरकार वादा ही करती है। सपा शासन में संचालित की गईं किसानों के हित की योजनाओं को पहले ही बंद कर दिया गया। इस बार भी बजट में कुछ भी खास नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-दीप सिंह पाल, जिलाध्यक्ष सपा।
जनता को सरकार से उम्मीद होती है कि वह बजट में कुछ न कुछ विशेष व्यवस्थाएं करेगी। हर बार की तरह इस बार भी जनता की उम्मीदें साकार नहीं हो सकीं। प्रदेश का बजट जनता के साथ धोखा है।

-रामनरेश वर्मा, जिलाध्यक्ष बसपा।
कांग्रेस के प्रत्येक बजट में हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ किया गया। इस बार केंद्र सरकार के बजट से तो मायूसी मिली ही थी, वहीं प्रदेश सरकार ने भी बजट में निचले तबके के अरमानों पर पानी फेर दिया है।
-विनीता शाक्य, जिलाध्यक्ष कांग्रेस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed