फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   appoint the employe or officers in shift

पंचायत चुनाव: 24 घंटे सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूम, शिफ्टवार अधिकारी, कर्मचारी तैनात

Thu, 01 Apr 2021 11:04 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
appoint the employe or officers in shift
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटे प्रशासन ने नियंत्रण कक्ष स्थापित करने के बाद अधिकारी, कर्मचारी नामित कर दिए हैं। तीन शिफ्टों में ड्यूटियां लगाई गई हैं। अधिकारी, कर्मचारी 24 घंटे कंट्रोल रूम पर तैनात रहेंगे। प्रभारी अधिकारी कर्मचारियों पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन

एडीएम अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से एवं व्यवस्थाओं दुरुस्त करने के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना की जा चुकी है। सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए यह कंट्रोल रूम कलक्ट्रेट में प्रभावी किया गया है। तीन शिफ्टों में अधिकारियों, कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता शेखर सेंगर शिफ्ट प्रभारी अधिकारी रहेंगे। गन्ना विभाग के लिपिक संतोष कुमार एवं सफाई कर्मचारी कुंवरपाल सिंह इनकी टीम में शामिल रहेेंगे। दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक सचिव मंडी समिति जगत सिंह तेवतिया इस शिफ्ट के प्रभारी होंगे। जबकि अल्पसंख्यक विभाग के कंप्यूटर ऑपरेटर मोहम्मद अकरम एवं सफाई कर्मचारी कमलेश कुमार इनकी टीम में रहेंगे। इसी तरह रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक अपर सांख्यकीय अधिकारी जगत सिंह इस शिफ्ट के प्रभारी होंगे। कृषि विभाग के लिपिक नितिन कुमार एवं सफाई कर्मचारी सुबीन कुमार इस टीम में रहेंगे। जिला कृषि अधिकारी सुमित चौहान को प्रभारी निर्वाचन नियंत्रण कक्ष अधिकारी बनाया गया है। कंट्रोल रूम का नंबर 05744-272116 एवं 05744-272117 रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed