फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Apply for admission in Block Education Officer Vidyagyan School

खंड शिक्षाधिकारी विद्याज्ञान स्कूल में प्रवेश के लिए कराएं आवेदन

Mon, 08 Nov 2021 05:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 05:24 PM IST
विज्ञापन
Apply for admission in Block Education Officer Vidyagyan School
मैनपुरी। बीएसए ने ग्रामीण अंचल में तैनात खंड शिक्षाधिकारियों को विद्याज्ञान प्रवेश परीक्षा के पात्रों के अधिकाधिक ऑनलाइन आवेदन करवाने के लिए निर्देश जारी किए हैं। इससे छात्र-छात्राओं को कक्षा छह से 12 तक नि:शुल्क आवासीय शिक्षा व्यवस्था का लाभ मिल सके।
विज्ञापन

बीएसए कमल सिंह ने बताया कि विद्याज्ञान स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कराया जा रहा है। आवेदन की अंतिम तिथि 15 नवंबर है। खंड शिक्षाधिकारी सुनिश्चित करें कि क्षेत्र के राजकीय, परिषदीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूलों के छात्र-छात्राओं को कक्षा छह और कक्षा सात में प्रवेश के लिए आवेदन कराएं। जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पिछले साल कोरोना महामारी के चलते कक्षा छह में प्रवेश नहीं हो सके थे। इस साल कक्षा सात और छह दोनों में प्रवेश होंगे। कक्षा छह में प्रवेश के लिए अधिकतम 11 साल और छात्रा के लिए अधिकतम उम्र 12 साल की उम्र होनी चाहिए। कक्षा सात में छात्र की आयु 12 और छात्रा की आयु अधिकतम 13 साल होनी चाहिए। दिसंबर के दूसरे सप्ताह में ऑनलाइन परीक्षा होगी। प्रदेश में सीतापुर और बुलंदशहर जनपद में दो विद्याज्ञान स्कूल संचालित हैं। जिनमें कक्षा छह से 12 तक की आवासीय नि:शुल्क शिक्षा की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed