फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Applications will be accepted from three for admission to PhD

पीएचडी में प्रवेश के लिए तीन मार्च से स्वीकार किए जाएंगे आवेदन

Wed, 02 Mar 2022 01:47 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 01:47 AM IST
विज्ञापन
Applications will be accepted from three for admission to PhD
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से पीएचडी करने के इच्छुक छात्र-छात्राएं प्रवेश परीक्षा के लिए तीन मार्च से आवेदन कर सकेंगे। दो मार्च को विज्ञप्ति जारी हो जाएगी। आवेदन 21 मार्च तक स्वीकार किए जाएंगे। तीन अप्रैल को प्रवेश परीक्षा कराई जानी है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की डीन रिसर्च प्रो. विनीता सिंह ने बताया कि इस बार शोध कार्य का दायरा बढ़ जाएगा। अपेक्षाकृत अधिक विषयों में शोध कार्य कराया जाएगा। पहली बार स्नातक स्तर पर पढ़ाने वाले अर्ह शिक्षकों को शोध निर्देशक बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कितने विषयों में विश्वविद्यालय पीएचडी कराएगा, इसकी जानकारी दो मार्च की शाम तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर दे दी जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन तीन वर्ष बाद पीएचडी की प्रवेश परीक्षा कराने जा रहा है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर ने बताया कि आवेदन पत्र भरने से संबंधित दिशा-निर्देश, शोध निर्देशकों के नाम और विषयवार रिक्त सीटों की संख्या की जानकारी छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय की वेबसाइट से प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed