फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Applications of two thousand students are under suspicion

यूपी बोर्ड दो हजार छात्र-छात्राओं के आवेदन संदेह के घेरे में

Sat, 12 Mar 2022 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Applications of two thousand students are under suspicion
मैनपुरी। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिले के दो हजार छात्र-छात्राओं के आवेदन संदेह के घेरे में पाए गए हैं। बोर्ड ने दो दिन में संबंधित छात्र-छात्राओं की अर्हता की हार्ड कॉपी बोर्ड को उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए हैं। अन्यथा की स्थिति में प्रवेश पत्र रोकने की कार्रवाई की जाएगी। वहीं आवेदन निरस्त करने की भी चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद से जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि कॉलेज संचालकों और प्रधानाचार्यों ने जिन छात्र-छात्राओं को नया प्रवेश दिया था उनकी अर्हता की हार्ड कॉपी मांगी गई थी जो आवेदन के साथ नहीं भेजी गई। जिसके चलते इन छात्र-छात्राओं की अर्हता संदिग्ध है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में दर्ज रिकार्ड के अनुसार जिले में दो हजार छात्र-छात्राओं को कॉलेजों में नया प्रवेश दिया गया है। सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इन छात्र-छात्राओं की अर्हता की हार्ड कॉपी दो दिन के अंदर बोर्ड में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। हार्ड कॉपी उपलब्ध न होने की दशा में प्रवेश पत्र रोकने की बात कही गई है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद से जारी पत्र में कहा गया है कि यदि हार्ड कॉपी उपलब्ध नहीं हुई तो संबंधित छात्र को वैकल्पिक रोल नंबर जारी किया जा सकता है। बाद में इनका परीक्षा परिणाम तभी जारी होगा जब इनकी अर्हता की हार्ड कॉपी मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो हजार छात्र छात्राओं ने सीधे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के लिए नए कॉलेज से आवेदन किया है। इनमें कुछ छात्र ऐसे हैं जो पूर्व में हाईस्कूल या इंटरमीडिएट फेल है। कुछ ऐसे छात्र हैं जिन्होंने कक्षा नौ और 11 तो दूसरे कॉलेज से की है और अब हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का आवेदन नए कॉलेज से किया है। ऐसे छात्र-छात्राओं की बोर्ड ने अर्हता की हार्ड कॉपी मांगी है।

सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद ने नए प्रवेश वाले छात्र-छात्राओं की अर्हता की हार्ड कॉपी मांगी है। संबंधित प्रधानाचार्यों को इसके लिए निर्देश दिए गए हैं। दो दिन में हार्डकॉपी बोर्ड को उपलब्ध करा दें नहीं तो छात्र का परीक्षा परिणाम रुकने पर प्रधानाचार्य जिम्मेदार होंगे।
मनोज कुमार वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed