फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Application for Panchayat Award 2023 Etah News

Etah News: पांच करोड़ रुपये का पुरस्कार जीतने की शुरू हुई दौड़, जिला पंचायत ने किया आवेदन

Sun, 11 Sep 2022 01:48 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 11 Sep 2022 01:48 PM IST
सार

उत्कृष्ट कार्य करने पर जिला पंचायत को 5 करोड़ रुपये का पुरस्कार मिलेगा। इस साल सभी ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत पुरस्कार के लिए आवेदन कर रही हैं। 

विज्ञापन
Application for Panchayat Award 2023 Etah News
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंचायत पुरस्कार 2023 के लिए दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सतत विकास पुरस्कार और नानाजी देशमुख सर्वोत्तम पंचायत सतत विकास पुरस्कार प्रश्नावल ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर है। इसमें 17 निर्धारित लक्ष्य और नौ विषय पर फोकस किया गया है। आवेदन शनिवार से शुरू हो चुके हैं।  जिला पंचायत का पहला पुरस्कार पांच करोड़, दूसरा तीन करोड़ और तीसरा दो करोड़ रुपये का मिलेगा।
विज्ञापन


जिला पंचायती राज अधिकारी केके सिंह चौहान ने बताया कि ग्राम पंचायतें सतत विकास लक्ष्यों के नौ विषयों पर उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर आवेदन करेंगी। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 12 सदस्यीय जिला स्तरीय पंचायत परफॉरमेंस असेसमेंट कमेटी एवं ब्लॉक स्तर पर खंड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में आठ सदस्यीय ब्लॉक स्तरीय पंचायत परफॉर्मेंस असेसमेंट कमेटी गठित की गई है। प्रत्येक विकास खंड से नौ थीमों के अनुसार प्रत्येक थीम पर सबसे सर्वोत्तम अंक प्राप्त करने वाली 3 ग्राम पंचायतों का विकास खंड स्तर से चयन किया जाएगा। जिला स्तर पर प्रत्येक थीम में तीन ग्राम पंचायतों का चयन कर स्थलीय सत्यापन कराया जाएगा।
विज्ञापन

इस तरह मिलेंगे पुरस्कार

ग्राम पंचायत को राष्ट्रीय स्तर पर हर थीम के लिए पहला पुरस्कार 50 लाख, द्वितीय 40 और तृतीय 30 लाख रुपये का मिलेगा। वहीं क्षेत्र पंचायत को पहला पुरस्कार एक करोड़, दूसरा 75 लाख और तीसरा 50 लाख रुपये का मिलेगा। जिला पंचायत का पहला पुरस्कार पांच करोड़, दूसरा तीन करोड़ और तीसरा दो करोड़ रुपये का मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन नौ विषय पर किए जा सकते हैं आवेदन 

गरीबी मुक्त एवं बेहतर आजीविका वाली पंचायत, स्वस्थ पंचायत, बाल मैत्री पंचायत, पर्याप्त जलयुक्त वाली पंचायत, स्वच्छ एवं हरित पंचायत, आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचे युक्त पंचायत, न्याय संगत एवं सामाजिक रूप से सुरक्षित पंचायत, सुशासित पंचायत, महिला हितैषी पंचायत। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed