फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Apart from military use remaining land of cantonment should be given to state  delegation met Defense Minister

Agra: सैन्य उपयोग के अलावा छावनी की बाकी भूमि राज्य को मिले, रक्षा मंत्री से मिला आगरा का प्रतिनिधिमंडल

Sun, 26 Mar 2023 10:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 26 Mar 2023 10:27 PM IST
सार

प्रतिनिधिमंडल ने फ्रेश लीज पर रोक लगाने और पूर्व की भांति पांच प्रतिशत राशि बढ़ाकर पुन: आवंटन की मांग की।

विज्ञापन
Apart from military use remaining land of cantonment should be given to state  delegation met Defense Minister
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के छावनी क्षेत्र में सैन्य उपयोग को छोड़कर बाकी भूमि राज्य को दी जाए। जिसका रखरखाव निकायों से कराया जाए। नागरिक क्षेत्र में सेना का क्या काम। रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से नई दिल्ली में मिले आगरा के प्रतिनिधिमंडल ने ये मांग रखी। रक्षामंत्री ने इस संबंध में जल्द निर्णय का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


छावनी क्षेत्र से भाजपा विधायक डॉ. जीएस धर्मेश, पूर्व विधायक केशो मेहरा, पूर्व नेशनल चैंबर अध्यक्ष राजीव तिवारी, सदर बाजार और रिहायशी क्षेत्र संगठनों के पदाधिकारियों ने अशोक रोड स्थित रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर मुलाकात की। पूर्व विधायक केशो मेहरा ने बताया कि तीन प्रमुख मांगें रखी हैं। पहली मांग छावनी क्षेत्र की सैन्य उपयोग की भूमि के अलावा बाकी भूमि को राज्य को स्थानांतरित करने, दुकानों के पुन: आवंटन के लिए फ्रेश लीज प्रक्रिया पर रोक लगाने और छावनी क्षेत्र की 198 एकड़ भूमि के संबंध में सैन्य अधिकारियों को निर्देशित करने के लिए कहा है। उन्होंने बताया कि छावनी की 198 एकड़ भूमि निकाय को स्थानांतरित हो गई है, लेकिन छावनी व रक्षा संपदा के रिकाॅर्ड में भूमि सैन्य क्षेत्र में शामिल है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा 1977 से 2003 तक जिन दुकानों का आवंटन बोली लगाकर होता था उनके संबंध में फ्रेश लीज के आदेश सैन्य अधिकारियों ने किए हैं। ऐसे आदेश से 80 से अधिक लोग प्रभावित हैं। 30-30 साल से दुकानें चला रहे लोग बेरोजगार हो जाएंगे। प्रतिनिधिमंडल ने फ्रेश लीज पर रोक लगाने और पूर्व की भांति पांच प्रतिशत राशि बढ़ाकर पुन: आवंटन की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में विनय पाटनी, जवाहर डाबर, एससी मित्तल, राजेश गोयल, रजनीश मेहता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed