{"_id":"2fd0656bdcfae8458a551ac06cc860e1","slug":"aparna-yadav-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुलायम की पुत्रवधू अपर्णा यादव ने दी प्रस्तुति ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलायम की पुत्रवधू अपर्णा यादव ने दी प्रस्तुति
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
Updated Wed, 24 Feb 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
ताज महोत्सव के मुख्य मंच पर मंगलवार को सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू अपर्णा यादव नजर आईं। उन्होंने सूर के छंद और खुसरो का कलाम सुनाया। 7:45 बजे आईं अपर्णा ने सूर के छंद रानी तेरो जिए गोपाल सुनाया। राग कलावती में अपर्णा ने कहे तरसाओ पिया सुनाया। अमीर खुसरो की बेटियों पर आधारित गजल सुनाई। उनके साथ हारमोनियम पर रामेश्वर प्रसाद मिश्र, डा. नवीन मिश्र, तबले पर मधुकर तिवारी, राग विभूति और बांसुरी पर विनोद मिश्र रहे।