फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   aparajita school girls made Rangoli with the message of 'Beti Bachao-Beti Padhao' in mathura

अपराजिता: छात्राओं ने रंगोली बना कर दिया 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' का संदेश

Sun, 03 Nov 2019 01:28 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 03 Nov 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
aparajita school girls made Rangoli with the message of 'Beti Bachao-Beti Padhao' in mathura
छात्राओं ने सजाई रंगोली - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के कस्बा राया स्थित हाई टॉप पब्लिक स्कूल में अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत शनिवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने 'पढ़ी लिखी लड़की, रोशनी घर की' जैसे स्लोगनों से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया।
विज्ञापन


मांट रोड स्थित हाई टॉप पब्लिक स्कूल में अमर उजाला अपराजिता के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्रा ज्योति रावत, पायल वर्मा, प्राची बघेल, खुशी चौधरी, गरिमा, सोनिया, सोनी आदि ने विभिन्न रंगों से रंगोली सजा कर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। 
विज्ञापन


कार्यक्रम के समापन पर आयोजित संगोष्ठी में प्रधानाचार्या बीनू सिंह ने अमर उजाला की मुहिम की सराहना करते हुए कहा कि आज समय बहुत बदल रहा है। बेटी, बेटों से किसी भी मायने में कम नहीं है। उसके बाद भी समाज में पुरानी सोच अभी भी बरकरार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी को बराबर का हक मिले

उन्होंने कहा कि आज भी देहात में बेटी होने पर खुशी नहीं मनाई जाती है। बेटी को बराबर का हक मिलना चाहिए। सरकार बेटियों की शिक्षा को लेकर तरह-तरह की योजनाएं चला रही है। जब तक हम जागरूक नहीं होंगे और बेटा-बेटी के फर्क को बंद नहीं करेंगे। तब तक यह पुरानी सोच कायम रहेगी। 

मोना शर्मा ने कहा कि हमें अपनी बेटियों पर नाज करना चाहिए। कार्यक्रम के समापन पर रंगोली प्रतियोगिता में विजयी छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गौरी, सुनीता सारस्वत, सिम्मी अग्रवाल आदि उपस्थित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed