{"_id":"5d0b79798ebc3e0bbb3b242a","slug":"aparajita-100-million-smiles-yoga-camp-held-in-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स: स्वस्थ रहने के लिए महिलाओं ने सीखे योगासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स: स्वस्थ रहने के लिए महिलाओं ने सीखे योगासन
Thu, 20 Jun 2019 05:48 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 20 Jun 2019 05:48 PM IST
विज्ञापन
शिविर में योगासन सीखतीं महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला के अभियान अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स के तहत फिरोजाबाद की पॉश कालोनी आर्चिड ग्रीन में गुरुवार को योग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने स्वस्थ रहने के लिए योगासन किए। योग को जीवन में अपनाने का भी संकल्प लिया।
शिविर में योग प्रशिक्षक कन्हैयालाल टंडन एवं दिलीप टंडन द्वारा महिलाओं को कपाल भाति, अनुलोम-विलोम, स्कंदचलन सिखाया। सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम करना बताया। घुटने के दर्द को दूर करने एवं मोटापा कम करने के लिए सुझाव दिए। महिलाओं ने योग को बेहतर तरीके से सीखा।
स्वस्थ्य रहने के लिए महिलाओं ने अपनी दिनचर्या में योग शामिल करने के लिए कहा। जायंट्स ग्रुप महिला शक्ति की अध्यक्षा वर्तिका जैन ने कहा कि स्वस्थ्य शरीर के लिए योग करना चाहिए। योग को आज अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त हुई है।
विज्ञापन
चिकित्सकों का भी मानना है कि योग स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। इसलिए निरोगी काया के लिए योग को दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। योग शिविर में निकिता जैन, रश्मि अग्रवाल, राधा मित्तल, रागिनी मित्तल, जूही अग्रवाल, रितु मित्तल, उपस्थित रहीं।