{"_id":"5c62c764bdec2273a924980a","slug":"aparajita-100-million-smiles-vivekananda-house-team-won-kho-kho-in-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराजिता-100 मिलिनय स्माइल्स: विवेकानंद हाउस टीम ने जीता खो-खो का रोमांचक मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराजिता-100 मिलिनय स्माइल्स: विवेकानंद हाउस टीम ने जीता खो-खो का रोमांचक मुकाबला
Tue, 12 Feb 2019 06:47 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 12 Feb 2019 06:47 PM IST
विज्ञापन
खो-खो खेलतीं छात्राएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद में अमर उजाला के अपराजिता- 100 मिलिनय स्माइल्स अभियान के तहत मंगलवार को जीडी गोइंका स्कूल में खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विवेकानंद हाउस टीम विजेता रही।
विज्ञापन
मैच विवेकानंद हाउस और टैगोर हाउस के बीच खेला गया। दोनों ही टीमों को 9-9 मिनट का समय दिया। टॉस के बाद पहले विवेकानंद हाउस को खेलने का मौका दिया गया। दूसरी तरफ में टैगोर हाउस की टीम के तीन-तीन खिलाड़ी मैदान पर उतरे।
विज्ञापन
रोमांचक मुकाबला में विवेकानंद हाउस ने पांच अंकों से बाजी मार ली। स्कूल के प्रबंधक मनोज गोयल, प्रधानाचार्य ऋचा प्रकाश ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान शारीरिक शिक्षा विभाग की प्रमुख अर्चना खेत्रपाल, कोच शिवानंद दुबे, ब्रजेश राजपूत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विजेता टीम में यह छात्राएं रहीं शामिल
विजेता टीम में शगुन शर्मा, राखी चौधरी, शिवांगी मित्तल, तेजस्वनी माथुर, शान्वी शर्मा, यती चतुर्वेदी, पर्ल सचदेवा, मान्या गुप्ता आदि शामिल रहीं।
अपराजिता मुहिम से जुड़कर छात्राओं, शिक्षिकाओं ने नारी गरिमा के शपथ पत्र भी भरे और नारी गरिमा की शपथ ली। प्रधानाचार्य ऋचा प्रकाश ने महिलाओं को समर्पित मुहिम की सरहाना की।