फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Aparajita 100 Million Smiles quiz competition held in firozabad

अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स: क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिए फटाफट जवाब

Fri, 06 Sep 2019 12:07 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 06 Sep 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
Aparajita 100 Million Smiles quiz competition held in firozabad
क्विज प्रतियोगिता में छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में अमर उजाला के अभियान अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत गुरुवार को जसराना के स्वामी विवेकानंद इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं से सामान्य ज्ञान से संबंधित 50 प्रश्न पूछे गए। 
विज्ञापन


कस्बा स्वामी विवेकानंद इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल में हुई क्विज प्रतियोगिता में चार-चार छात्राओं के पांच ग्रुप बनाए गए। पूजा कुमारी, कवि यादव, शिवानी, ललिता, रामा राजपूत, अनुराधा वर्मा, रीमा, हेमलता आदि ने बेहतर प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


छात्रा ने बताया अमर उजाला के एमडी सर का नाम

प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं से अमर उजाला के एमडी सर का नाम पूछा गया। छात्रा पूजा वर्मा ने सही जवाब देते हुए नाम श्री राजुल माहेश्वरी बताया तो पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। प्रबंधन ने छात्रा पूजा वर्मा को विशेष तौर पर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश गुप्ता, विद्यालय के प्रबंधक डॉ. उम्मेद सिंह राजपूत ने मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान छात्राओं ने नारी सशक्तिकरण की शपथ भी ली। 

नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश गुप्ता ने कहा कि महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में खुद को बेहतर साबित कर रही हैं। निदेशक डॉ. उम्मेद सिंह ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान सभासद अमित मोहन लोधी, अहसास संस्था के अभिषेक वर्मा, जसवंत सिंह आदि का विशेष सहयोग रहा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed