{"_id":"5cd6b5aebdec22076649537f","slug":"aparajita-100-million-smiles-girl-make-painting-on-mother-s-day-2019-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स: बेटियों ने पोस्टर और कविताओं से बयां किया मां का प्यार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स: बेटियों ने पोस्टर और कविताओं से बयां किया मां का प्यार
Sat, 11 May 2019 05:14 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 11 May 2019 05:14 PM IST
विज्ञापन
मदर्स डे पर पेटिंग बनातीं छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में अमर उजाला की अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत शनिवार को मातृ दिवस के मौके पर सुगरा बेगम इंटर कॉलेज में पोस्टर और काव्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बेटियों ने मां एवं बच्चों के प्रेम को दर्शाया। छात्राओं ने ममतामयी कविताएं सुनाकर सभी को भावविभोर कर दिया।
छात्राओं ने पोस्टर प्रतियोगिता से मां-बेटी का प्यार दर्शाया। छात्राओं ने फोटोफ्रेम भी बनाए। चित्रों के साथ मां को समर्पित भावुक लाइनें भी लिखीं। काव्य प्रतियोगिता में मां की महिमा का गान किया। प्रधानाचार्या शमशाद बानो ने मातृ दिवस के बारे में बताया।
छात्राओं ने पढ़ीं कविताएं-

'थक कर सो जाती है, प्यारी-प्यारी मां...प्यार के रिश्ते तूने दिए। चाहे मां को हम खुशियों में भूल जाएं, मगर एक पल भी नहीं भूलती है मां।
तुझमें बसी है, मेरी जान, जब भी रूठा करती हूं, तू ही मनाने आती है मां, मेरी खुशियों की खातिर, अपना सब कुछ लुटा देती है मां।
मदर्स डे पर छात्राओ ने बनाए पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला
छात्रा साजिया ने अपनी आपबीती सुनाकर सभी को भावुक कर दिया। छात्रा साजिया ने बताया कि मेरे जन्म के कुछ दिन बाद ही मेरे पिता का इंतकाल हो गया। थोड़ी बड़ी हुई तो भाई भी ट्रेन हादसे में चल बसा। पूरे परिवार में हम चार बहनें और मां रह गई।
मां ने दिन-रात चूड़ी की कटाई करके घर का कामकाज चलाया। सभी बहनों को पढ़ाया। आज भी जब रात में हम सोते हैं, हमारी मां चूड़ी की कटाई करती है। इसी मेहनत से तीन बहनों की शादी कर दी।
मां ने दिन-रात चूड़ी की कटाई करके घर का कामकाज चलाया। सभी बहनों को पढ़ाया। आज भी जब रात में हम सोते हैं, हमारी मां चूड़ी की कटाई करती है। इसी मेहनत से तीन बहनों की शादी कर दी।