फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Aparajita 100 Million Smiles awareness program in etah

अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स: छात्राओं ने लिया नारी सशक्तिकरण का संकल्प

Fri, 02 Aug 2019 09:30 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 02 Aug 2019 09:30 AM IST
विज्ञापन
Aparajita 100 Million Smiles awareness program in etah
नारी सशक्तिकरण की शपथ लेतीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
एटा में अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत बुधवार को ब्राइट लैंड पब्लिक स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन बालिकाओं को सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। शिक्षिकाओं ने बालिकाओं को बताया कि अपने साथ होने वाली घटनाओं के बारे में परिजनों को जरूर बताएं। किसी से डरें नहीं, बल्कि सामना करें। 
विज्ञापन


प्रधानाचार्य आदित्य परिहार ने कहा कि बेटियां अनमोल होती हैं। वे किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। हर मुश्किल का डटकर सामना करें। लोगों पर जल्दी विश्वास न करें। अकेलें कहीं जाएं तो परिजनों के मोबाइल नंबर अपने पास रखें। 
विज्ञापन


इस मौके पर बालिकाओं को सुरक्षा का संकल्प दिलवाया गया। साथ ही बालिकाओं ने नारी गरिमा को बरकरार रखने के संकल्प पत्र भी भरे। इस मौके पर विद्यालय की शिक्षिकाओं समेत तमाम छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षिका अनुमेहा ने कहा कि अपराजिता मुहिम से महिलाओं को जागरूक होना चाहिए। अपने अधिकारों का ज्ञान जरूरी है। शिक्षिका मनोरमा चौहान ने कहा कि बदलते दौर में नारियां किसी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। अपने अधिकारों को पहचान कर आगे बढ़ें।

छात्रा सलोनी माथुर ने कहा कि अपराजिता मुहिम से काफी कुछ सीख मिली है। सुरक्षा को लेकर जागरूक होना जरूरी है। छात्रा कांची शर्मा ने कहा कि सुरक्षा को लेकर दी गई जानकारियां बेहद उपयोगी हैं। इनको हमेशा ध्यान रखूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed