फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   anti rabies vaccine is not available in agra due to goods and services tax

कुत्ते ने काटा अब जीएसटी की वजह से नहीं मिल रहा इलाज

Wed, 12 Jul 2017 08:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Wed, 12 Jul 2017 08:58 PM IST
विज्ञापन
anti rabies vaccine is not available in agra due to goods and services tax
GST
जीएसटी लागू होने से जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल में एंटी रैबीज वैक्सीन (एआरवी) की सप्लाई बंद हो गई है। इसकी वजह कंपनी के जीएसटी में पंजीकरण की देरी को कारण माना जा रहा है। एआरवी नहीं आने से मरीज प्राइवेट मेडिकल स्टोर सेे इंजेक्शन खरीदकर लगवाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


जिले में 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल में एंटी रैबीज वैक्सीन लगाने की सुविधा है। औसतन रोजाना इन केंद्रों पर 1200 से 1500 मरीज रहते हैं। इन केंद्रों पर 22 जून से वैक्सीन की सप्लाई नहीं आ रही। एक जुलाई से जीएसटी लगी, ऐसे में वैक्सीन उपलब्ध कराने वाली कंपनी की सप्लाई रुक गई। 
विज्ञापन


अब जीएसटी में पंजीकरण बिना दवाओं-वैक्सीन की खरीद-बिक्री संभव नहीं है। सीएमएस डा. सुबोध कुमार ने बताया कि संबंधित दवा कंपनी को दोबारा पत्र लिखा है। बताया गया है कि जीएसटी में पंजीकरण संख्या आने के बाद सप्लाई करा दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जीएसटी से जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, लेडी लायल और एसएन मेडिकल कालेज में दवाओं की सप्लाई भी प्रभावित होने की उम्मीद है। एक जुलाई से पहले दिए गए आर्डर रुक गए हैं, दवा कंपनियों ने संबंधित अस्पताल प्रशासन से जीएसटी के बाद लागू कीमत लगाने की बात कही है। इस दौरान दवाओं की किल्लत होने की संभावना है। 


वहीं एसएन मेडिकल कालेज के सीएमएस डा. शैलेंद्र चौधरी ने बताया कि दवाओं की किल्लत नहीं होगी। दवा कंपनियों ने जीएसटी के बाद दवाओं की कीमत का भुगतान करने का आग्रह किया है, इसको मान लिया है। जिला अस्पताल सीएमएस डा. सुबोध कुमार ने बताया कि दवाओं की अभी कोई परेशानी नहीं है। नए आर्डर का जीएसटी के मुताबिक भुगतान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed