{"_id":"64d4f72c4bd321f6640a2df5","slug":"anti-narcotics-task-force-seized-doda-powder-worth-nine-and-a-half-crores-128-sacks-found-in-truck-2023-08-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने पकड़ी डोडा पाउडर की खेप, साढ़े नौ करोड़ का माल जब्त; ट्रक में मिले128 बोरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने पकड़ी डोडा पाउडर की खेप, साढ़े नौ करोड़ का माल जब्त; ट्रक में मिले128 बोरे
Thu, 10 Aug 2023 08:11 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 10 Aug 2023 08:11 PM IST
सार
पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने जांच की। ट्रक में 128 बोरे जिसमें तकरीबन 2 हजार 375 किलोग्राम डोडा पाउडर मिला।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में राज्य कर विभाग की टीम ने एक ट्रक से 9.5 करोड़ रुपये का डोडा पाउडर बरामद किया है। यह इमली के कागजात पर ले जाया जा रहा था। टीम के ट्रक पकड़ने पर चालक-परिचालक भाग निकले। पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने जांच की। यह कहां जा रहा था, इसके बारे में पुलिस पता कर रही है।
विज्ञापन
डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि तीन अगस्त को राज्य कर विभाग के सचल दल ने रिंग रोड पर ट्रक को रोका था। ई-वे बिल की मियाद खत्म हो चुकी थी। पूछताछ करने पर चालक और क्लीनर भाग निकले। टीम ट्रक को कार्यालय ले आई। ट्रक की तलाशी में कुछ कागजात मिले, जिनमें इमली के 128 पैकेट लदे होने के बारे में लिखा था। कागजों में लिखे नंबर पर काॅल किया, लेकिन कोई ट्रक के बारे में जानकारी करने कार्यालय नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को ट्रक में रखे बोरों का भौतिक सत्यापन किया गया। बोरों में 2375 किलोग्राम डोडा पाउडर बरामद किया गया। इसकी जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी। थाना लोहामंडी पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने जांच की। बताया गया है कि ट्रक कोलकाता से दिल्ली जा रहा था। नंबर प्लेट राजस्थान की है। यह असल में कहां जा रहा था, इसका पता ट्रक मालिक के पकड़े जाने के बाद होगा। पुलिस पड़ताल में लगी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद डोडा पाउडर की कीमत 9.50 करोड़ रुपये है।