फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Anti India Map on Taj Mahal Vision Document

ताजमहल के विजन डाक्यूमेंट में देश विरोधी नक्शा, एक नहीं बल्कि नौ पेजों पर गलती

Fri, 20 Jul 2018 11:09 AM IST
अमित कुलश्रेष्ठ, न्यूज डेस्क आगरा
अमित कुलश्रेष्ठ, न्यूज डेस्क आगरा Updated Fri, 20 Jul 2018 11:09 AM IST
विज्ञापन
Anti India Map on Taj Mahal Vision Document
ताजमहल
दुनिया के सात अजूबों में शुमार ताजमहल को सदियों तक सहेजने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने जिस विजन डाक्यूमेंट को बनवाया है, उसमें भारत का गलत नक्शा प्रकाशित किया गया है। यह गलती एक पेज पर नहीं बल्कि नौ पेजों पर की गई है।  
विज्ञापन


स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर, दिल्ली द्वारा एक हजार पेज के इस डाक्यूमेंट में नौ जगह देश विरोधी नक्शा छापा गया है, जिसमें पाक अधिकृत कश्मीर, अक्साई चिन और अरुणाचल प्रदेश का हिस्सा भारत में नहीं दिखाया गया है। 
विज्ञापन


बीते साल ही देश का गलत नक्शा प्रकाशित करने पर कार्रवाई के लिए केंद्र सरकार ने कड़ा कानून बनाया है। जिसके तहत गलत नक्शा प्रकाशित करने पर सात साल की सजा और 10 लाख से 100 करोड़ रुपये तक का जुर्माना देना पड़ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Anti India Map on Taj Mahal Vision Document
ताजमहल के विजन डाक्यूमेंट का मैप
7वीं सदी में मुगल बादशाह शाहजहां द्वारा बनवाए गए ताजमहल को सदियों तक सहेजने के लिए सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद राज्य सरकार ने विजन डाक्यूमेंट बनवाया है। 

दिल्ली के स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर को 78 लाख रुपये का भुगतान विजन डाक्यूमेंट के लिए किया गया, लेकिन स्कूल के 'विशेषज्ञों' ने एक, दो नहीं, बल्कि पूरे नौ पेजों पर भारत के गलत नक्शे को प्रकाशित किया है। 

वॉल्यूम तीन में पेज नंबर 18 से 26 तक ताज ट्रिपेजियम जोन की सीमाओं वाले नक्शों में भारत विरोधी नक्शा छापा गया है। इन पेजों पर टीटीजेड की हेरिटेज साइट, नहर तंत्र, शिक्षा, पेयजल, 2050 तक प्रस्तावित आबादी, उद्योग और सीमाओं का नक्शा प्रकाशित है। 

ऐतिहासिक दस्तावेज में ही सबसे बड़ी गलती

ताजमहल के लिए यह विजन डाक्यूमेंट ऐसा ऐतिहासिक दस्तावेज है, जिसे सुप्रीम कोर्ट से अगर मंजूरी मिल जाती है तो भविष्य की सभी योजनाओं के लिए यह गाइड लाइन के रूप में काम करेगा। 

ऐसे डाक्यूमेंट को बनाने वाले विशेषज्ञों पर सवाल उठ खड़े हुए हैं, जिन्होंने गूगल मैप से भारत विरोधी देशों द्वारा उपयोग किए जाने वाले नक्शे का प्रयोग किया और पहला ड्राफ्ट प्रकाशित होने के बाद भी इस गलती को नहीं देखा। 

यही विजन डाक्यूमेंट सभी मंत्रालयों, राज्य सरकार और ताज ट्रिपेजियम जोन अथारिटी के अधिकारियों को भेजा गया है। हैरत की बात यह है कि अभी तक कहीं से भी इस पर कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed