फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Anti-erosion works increased due to decrease in water level

Agra News: जलस्तर घटने से कटानरोधी कार्यों में आई तेजी

Tue, 10 Sep 2024 05:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 10 Sep 2024 05:05 AM IST
विज्ञापन
Anti-erosion works increased due to decrease in water level
कासगंज। गंगा के जलस्तर में कमी आने के बाद पटियाली तहसील क्षेत्र के कटान प्रभावित इलाकों में कटानरोधी कार्य तेज हुए हैं। श्रमिकों को पानी घटने के बाद कार्य करने में राहत मिली है। सोमवार को कटानोधी कार्य सिंचाई विभाग के द्वारा कराए गए।गंगा का जलस्तर रविवार को 163.50 मीटर के निशान पर था जो घटकर सोमवार को 163.45 मीटर के निशान पर आ गया। जलस्तर में कमी आने के कारण कटानरोधी कार्यों ने तेजी पकड़ी है। पटियाली तहसील क्षेत्र के नगला खंदारी, कादरगंज, मेहोल इलाके में सोमवार को तेजी से काम किया गया। सिंचाई विभाग ने गैवियन क्रेट में रेत की बोरियां डालकर बांध की मरम्मत को आगे बढ़ाया है। गंगा के जलस्तर में और भी कमी आने के संकेत हैं। लगातार कटान रोकने के लिए पिछले दस दिनों से काम किया जा रहा है। गंगा का जलस्तर कम होने व कटानरोधी कार्य आगे बढ़ने से ग्रामीणों ने भी राहत की सांस की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed