फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Anti-drone systems and snipers will be installed for security of guests attending G-20 meeting in Agra

जी-20: मेहमानों की सुरक्षा में लगेंगे एंटी ड्रोन सिस्टम और स्नाइपर्स, पुलिस और पीएसी बल रहेगा तैनात

Wed, 08 Feb 2023 10:17 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 08 Feb 2023 10:17 PM IST
सार

आगरा में जी-20 देशों के मेहमानों की सुरक्षा के लेकर इंतजाम किए जा रहे हैं। उनकी सुरक्षा में एंटी ड्रोन सिस्टम और स्नाइपर्स लगाए जाएंगे। इसके साथ ही पुलिस और पीएसी बल तैनात किया जाएगा।

विज्ञापन
Anti-drone systems and snipers will be installed for security of guests attending G-20 meeting in Agra
एंटी ड्रोन सिस्टम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत में होने वाली जी-20 देशों की पहली बैठक आगरा में प्रस्तावित है। मेहमानों के स्वागत के लिए तैयारियां चल रही हैं। खेरिया एयरपोर्ट से लेकर वीआईपी रूट तक को सजाया और संवारा जा रहा है। मेहमानों की सुरक्षा में एंटी ड्रोन सिस्टम, स्नाइपर्स भी लगाए जा रहे हैं। ताजमहल और उसके आसपास चप्पे-चप्पे पर पुलिस और खुफिया एजेंसियों के लोग रहेंगे।
विज्ञापन


जी-20 देशों के प्रतिनिधि 10 से 13 फरवरी तक आगरा में रहेंगे। इनकी सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। पुलिस के साथ पीएसी भी तैनात होगी। आसपास के जोन से भी फोर्स बुलाई जा रही है। अधिकारी भी आएंगे। ब्रीफिंग में जिम्मेदारी तय की जाएगी। एटीएस की टीम अलग से सक्रिय है। खुफिया एजेंसियां भी इनपुट दे रही हैं।
विज्ञापन


मेहमानों के आगरा में रहने के दौरान होटल और स्मारकों के आसपास सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम होंगे। एंटी ड्रोन सिस्टम लगाया जाएगा। स्नाइपर्स भी आ रहे हैं। पीएसी की अलग से ड्यूटी लगेगी। पुलिस आयुक्त डॉ प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि कई जिलों की फोर्स बुलाई गई है। स्पेशल टीमें लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रूट पर भी पहरा

मेहमानों के आने और जाने वाले मार्ग पर भी पुलिस का पहरा रहेगा। प्रतिनिधियों का काफिला निकलने के दौरान वाहनों का रोका जाएगा। इसके लिए रूट डायवर्ट होगा। भारी वाहनों के प्रवेश पर भी रोक लगाई जा सकती है।

क्या होते हैं स्नाइपर

स्नाइपर एक सैन्य या अर्धसैनिक निशानेबाज होता है जो छिपकर गोली दागने में माहिर होता है। इस राइफल की रेंज 800 से 1500 मीटर तक होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed