फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Answering giving stamina, three killed themselves by hanging

ईशापुर गांव के पास पेड़ पर लटका मिला किशोरी का शव

Thu, 10 Feb 2022 11:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Answering giving stamina, three killed themselves by hanging
मैनपुरी । किशोर और युवाओं की सहनशक्ति समाप्त होती जा रही है। इसके कारण वह परिजनों से जरा सी कहासुनी होने पर फंदा लगाकर अपनी जान दे रहे हैं। बृहस्पतिवार को तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में युवक और किशोरी ने जहां फंदा लगाकर जान दे दी वहीं एक बालक ने भी इसी का अनुसरण करते हुए अपनी जान गंवा दीं। संवाद
विज्ञापन

पेड़ पर लटका मिला किशोरी का शव
कुसमरा। चौकी क्षेत्र के गांव हविलिया निवासी किशोरी का शव बृहस्पतिवार की सुबह ईशापुर गांव के पास आम के पेड़ पर लटका मिला। परिजन ने बताया कि बुधवार की शाम से लड़की लापता थी। पुलिस ने शव को फंदे से उतारने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

थाना किशनी की कुसमरा चौकी क्षेत्र के गांव हविलिया निवासी ओमवीर यादव की 17 वर्षीय पुत्री प्रियांशी बुधवार की देर शाम करीब आठ बजे घर के बाहर पशु बांधने गई थी। इसके बाद वह घर नहीं आई। किशोरी के काफी देर तक घर न आने के बाद परिजन ने उसकी तलाश करना शुरू कर दिया। रात भर चली तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह किशोरी का शव नुनारी-नगला भूपति मार्ग पर सड़क किनारे आम के पेड़ पर लटका मिला। कुछ ही देर में वहां ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर चौकी इंचार्ज रूपेश कुमार पुलिस बल के साथ पहुंच गए। परिजन से जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। चौकी इंचार्ज का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है। मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
परिजन की डांट से क्षुब्ध उठाया आत्मघाती कदम
मैनपुरी। परिजन ने किसी बात पर डांट दिया, इससे क्षुब्ध होकर गोला बाजार निवासी युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन शव को उतार कर घर ले गए। बगैर पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के गोला बाजार निवासी बदन सिंह का 20 वर्षीय पुत्र सोनू घर से कुछ दूरी पर स्थित झोपड़ी पर ही सोता था। बुधवार की शाम परिजन ने उसे किसी बात पर डांट दिया, जिससे नाराज होकर वह झोपड़ी पर चला गया। बृहस्पतिवार की सुबह उसका शव झोपड़ी के पास पेड़ पर लटका मिला। जानकारी होने पर रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे और शव को उतारने के बाद घर ले गए।
मां की डांट से क्षुब्ध बालक ने कर ली खुदकुशी
बिछवां। थाना क्षेत्र के गांव लहरा में 10 वर्षीय बालक ने मां की डांट से क्षुब्ध होकर खुदकुशी कर ली। बुधवार की शाम घर के कमरे में फंदे पर शव लटका मिला। परिजन ने बगैर पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

कप्तान सिंह कश्यप के 10 वर्षीय पुत्र सनी को मां ने किसी बात को लेकर फटकार लगा दी थी। इसके बाद से वह गुमसुम हो गया, शाम करीब आठ बजे उसका शव घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। शव को देख कर परिजन की चीख निकल गई। आसपास के लोग एकत्र हो गए। परिजन ने बालक का शव फंदे से उतारा और थाना पुलिस को सूचना दिए बगैर अंतिम संस्कार कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed