{"_id":"69af3947efedd3f778007c59","slug":"anpara-shines-in-badminton-and-madhyanchal-shines-in-tennis-agra-news-c-365-1-sagr1045-106885-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बैडमिंटन में अनपरा और टेनिस में मध्यांचल का जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बैडमिंटन में अनपरा और टेनिस में मध्यांचल का जलवा
Tue, 10 Mar 2026 02:49 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 10 Mar 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
विजेता टीम के खिलाड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (डीवीवीएनएल) की ओर से आयोजित 51वीं अंतर डिस्कॉम बैडमिंटन एवं लाॅन टेनिस प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। तीन दिनों तक चले कड़े मुकाबलों के बाद बैडमिंटन में अनपरा और लाॅन टेनिस में मध्यांचल लखनऊ की टीम ने खिताबी जीत हासिल की। बैडमिंटन के टीम इवेंट में अनपरा की टीम पहले स्थान पर रही। पारीछा और पनकी की टीमें संयुक्त रूप से दूसरे व ओबरा की टीम तीसरे स्थान पर रही। एकल ओपन मुकाबले में अनपरा के नितिन ने शानदार खेल दिखाते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। ओबरा के संजय दूसरे और मध्यांचल के बृजेश तीसरे स्थान पर रहे।
युगल (डबल्स) वर्ग में मध्यांचल के बृजेश और घनश्याम की जोड़ी विजेता बनी। वहीं लाॅन टेनिस के टीम इवेंट में मध्यांचल (लखनऊ) ने बाजी मारी। पश्चिमांचल (मेरठ) दूसरे और पूर्वांचल (वाराणसी) तीसरे स्थान पर रहा। एकल वर्ग में मध्यांचल के आलोक भटनागर ने पहला स्थान पाया, जबकि पश्चिमांचल के हिमांशु वार्ष्णेय दूसरे स्थान पर रहे। युगल वर्ग में भी मध्यांचल के आलोक भटनागर और दानिश मुजतबा की जोड़ी ने खिताबी जीत दर्ज की।
समापन अवसर पर दक्षिणांचल के प्रबंध निदेशक नीतीश कुमार ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया। इस दौरान निदेशक वाणिज्य अजय अग्रवाल, निदेशक वित्त नवीन गुप्ता, निदेशक कार्मिक संजय गुप्ता, कपिल सिंधवानी, अनुपम खरे, नंद लाल, विकास सिंघल, प्रतियोगिता संयोजक अंतरिक्ष अस्थाना, यतेंद्र कुमार भी मौजूद रहे। संवाद