फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Another farmer became a victim of cow attack

एक और किसान हुआ गोवंश के हमले का शिकार

Thu, 06 Jan 2022 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Another farmer became a victim of cow attack
कासगंज परेशान किसान खबर से संबंधित फोटो। बहेड़िया गांव में फसलें बर्बाद करते निराश्रित गोवंश - फोटो : KASGANJ
कासगंज। कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद की कहानी के मुख्य पात्र हल्कू की स्थिति में आए जिले के किसान दोहरी मार से परेशान हैं। पहले तो फसलों की बर्बादी झेल रहे हैं और फिर निराश्रित पशुओं के हमले से उनका दर्द बढ़ रहा है। फसलों की बर्बादी व हमलों के दर्द के सामने वे मौसम की ठिठुरन तो कम ही महसूस कर रहे हैं। उन्हें जरूरत है तो अपनी फसलों को निराश्रित पशुओं से बचाव की। बुधवार रात कैनाल बाईपास के समीप खेत पर गोवंश के हमले से नगला इंद्र निवासी किसान राकेश घायल हुआ है। इससे पूर्व भी कई किसान घायल हो चुके हैं और कई की जान जा चुकी है।
विज्ञापन

ये हुए हादसे
- पिछले माह कासगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव लुहर्रा में सांड़ ने खेत पर फसल की रखवाली कर रहे किसान योगेश कुमार पर हमला किया। जिससे किसान की रीढ़ की हड्डी टूटी और उपचार के बाद उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

- पिछले साल फरवरी माह में कोतवाली क्षेत्र के गांव मामो में तबेले में सो रहे किसान सोनपाल पर सांड़ ने हमला बोला। इस हमले में उनकी मौके पर मौत हो गई। पूरे परिवार में कोहराम मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवादों की स्थिति
- पिछले सप्ताह गांव लुहर्रा के किसानों ने निराश्रित पशुओं को घेरकर बांध लिया। गोशालाओं में जगह नहीं मिली। सीडीओ ने पशु दतलाना भेजे। यहां दतलाना के ग्रामीणों ने वाहन चालक के साथ मारपीट की। पशु नहीं छोड़ने दिए।
- बीती 21 दिसंबर को ढोलना क्षेत्र के किसानों ने एक वाहन में निराश्रित गोवंशों को भरा। यह ग्रामीण गोवंशों को छोड़ने अलीगढ़ की सीमा पर पहुंचे। यहां अलीगढ़ की सीमा के गांव के कई ग्रामीण पहुंच गए और ढोलना के ग्रामीणों के साथ मारपीट की।

आंदोलन की चेतावनी
भाकियू स्वराज के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव श्यामवीर सिंह चौहान ने मुख्य विकास अधिकारी को पत्र लिखा है। कहा है कि निराश्रित गोवंशों से क्षेत्र के किसान परेशान हैं। गोशालाओं में गोवंशों को संरक्षित नहीं किया जा रहा। जल्द ही गोवंश नहीं पकड़वाए गए तो किसान आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed