फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   another case of Paytm KYC fraud in agra

पेटीएम केवाईसी के नाम पर एक और खाता साफ, साइबर ठग ऐसे बना रहे शिकार, रहें सावधान

Fri, 24 Jan 2020 01:32 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 24 Jan 2020 01:32 PM IST
विज्ञापन
another case of Paytm KYC fraud in agra
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
आगरा में पेटीएम केवाईसी अपडेट कराने का झांसा देकर खाता साफ करने का एक और मामला सामने आया है। बृहस्पतिवार को एक महिला के मोबाइल पर एप डाउनलोड कराकर 34,999 रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन


एत्माद्दौला क्षेत्र के बालाजी नगर निवासी रानी पाठक के मोबाइल पर बुधवार दोपहर को एक कॉल आया था। कॉल करने वाले ने कहा कि पेटीएम कंपनी से बोल रहे हैं। आपके मोबाइल की पेटीएम केवाईसी अपडेट नहीं है। इसे अपडेट कराना जरूरी है। 
विज्ञापन


इसके लिए एक एप मोबाइल पर डाउनलोड करना होगा। इसके बाद पेटीएम से एक रुपये का ट्रांजेक्शन करने पर केवाईसी अपडेट हो जाएगी। इस पर रानी ने भी एप डाउनलोड करने के बाद ट्रांजेक्शन करने के लिए खाते और एटीएम कार्ड की जानकारी पेटीएम में डाली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी सामने आ चुके हैं मामले

इसके बाद उनके खाते से 34,999 रुपये कट गए। इसका पता चलने पर उन्होंने एप डिलीट कर दिया। इसके बाद पुलिस से शिकायत की। मामले की जांच साइबर सेल को भेजी गई है।

इससे पहले दो और मामले आए थे, जिसमें पेटीएम केवाईसी के नाम पर खाते से रकम निकाली गई थी। इन मामलों में अब तक कोई नहीं पकड़ा जा सका है। आगरा में ही नहीं अन्य जिलों में इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। 

फोन पर न दें खाते, ई-वालेट की जानकारी

साइबर सेल के एक्सपर्ट के मुताबिक, फोन पर खाते, एटीएम कार्ड और ई-वालेट की जानकारी नहीं देनी चाहिए। कॉल करके कोई एप डाउनलोड करने की कहे तो कभी नहीं करें। लाटरी और केवाईसी के नाम पर ठगी की जा सकती है, इसलिए कॉल करने वाले पर विश्वास नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed