{"_id":"6269a24a8596e2048710399e","slug":"another-accused-of-jcb-theft-arrested-agra-news-agr53172658","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेसीबी चोरी का एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेसीबी चोरी का एक और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खंदौली। एक सप्ताह पहले थाना परिसर से जेसीबी चोरी के मामले में पुलिस ने बुधवार को फारार चल रहे दूसरे आरोपी भूरा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने उसके पास से जेसीबी की दूसरी चाबी बरामद की है।
ज्ञात हो कि एक सप्ताह पहले मलूपुर चौराहे पर चेकिंग के दौरान कागजात न होने पर पुलिस ने जेसीबी को सीज किया था और उसे थाना परिसर में खड़ा कराया था। शाम को 6.29 बजे दरोगा ने जीडी (जनरल डायरी) में इसकी एंट्री कराई थी। दो घंटे बाद मुंशी अरुण कुमार 8.22 बजे बाहर निकले तो जेसीबी वहां से नदारद थी। थाना प्रभारी विपिन गौतम का कहना था कि आसपास के दुकानदारों से पूछताछ की गई तो पता चला कि जो लोग जेसीबी थाने लेकर आये थे वही उसे ले गए हैं।
इसके बाद मुंशी अरुण की तहरीर पर जेसीबी चालक मुस्तकीम और मालिक भूरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। जेसीबी की तलाश में पुलिस की दो टीमों को लगाया गया। दूसरे दिन सैमरा रोड पर पेट्रोल पंप के पास से जेसीबी को बरामद करने के साथ चालक मुस्तकीम को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था जबकि मालिक भूरा फरार चल रहा था। थाना प्रभारी ने बताया कि बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि भूरा टेढ़ी बगिया पर खड़ा है। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर भूरा को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार भूरा के पास से जेसीबी की नकली चाबी भी बरामद की गई है।