{"_id":"61916fbdd558c81f0b210e6e","slug":"announcement-in-mahapanchayat-today-the-collectorate-will-be-surrounded-agra-news-agr514677862","type":"story","status":"publish","title_hn":"महापंचायत में एलान, आज होगा कलक्ट्रेट का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महापंचायत में एलान, आज होगा कलक्ट्रेट का घेराव
विज्ञापन
आगरा। सिकंदरा के गांव मांगरौल गुर्जर के कृष्ण मुरारी की आत्महत्या के मामले में आरोपी दरोगा की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उधर, पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग ग्रामीण कर रहे हैं। छह दिन से भूख हड़ताल पर बैठे पिता देवेंद्र परमार का हाल जानने कोई प्रशासनिक अधिकारी नहीं आया। आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार को गांव में महापंचायत की। इसमें सोमवार सुबह 11 बजे कलक्ट्रेट के घेराव का निर्णय लिया गया।
मांगरौल गुर्जर निवासी कृष्ण मुरारी ने ट्रेन से कटकर जान दी थी। उसका सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आया था। इसमें उसने अपनी मौत के लिए चाचा लाखन, चाची, चचेरे भाई और तत्कालीन चौकी प्रभारी रुनकता केशव शांडिल्य को जिम्मेदार ठहराया था। इसके बाद पिता देवेंद्र परमार की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। एक आरोपी को जेल भेजा गया, लेकिन दरोगा अब भी नहीं पकड़ा गया। ग्रामीणों का कहना है कि कृष्ण मुरारी सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था। दौड़ में पास हो गया था, लेकिन उम्र कम थी। परिवार का वो सहारा था। बेटे की मौत से परिवार टूट गया है। ऐसे में पीड़ित परिवार को मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी दी जाए। आरोपी दरोगा को गिरफ्तार किया जाए।
रविवार को महापंचायत में रुनकता, लोहकरैरा, मुरैंडा सहित छह गांव के ग्रामीण शामिल हुए। मांगरौल गुर्जर के प्रधान शैलेंद्र सिंह ने बताया कि महापंचायत में सोमवार सुबह 11 बजे कलक्ट्रेट घेराव का निर्णय लिया गया है। ट्रैक्टर ट्राली से ग्रामीण पहुंचेंगे।