{"_id":"60b9198cd25af84a3157afc5","slug":"annapurna-bhawan-being-built-in-vrindavan-for-the-devotees-of-krishna","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: वृंदावन में बन रहा अन्नपूर्णा भवन, एक साथ 400 से अधिक श्रद्धालु कर सकेंगे भोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: वृंदावन में बन रहा अन्नपूर्णा भवन, एक साथ 400 से अधिक श्रद्धालु कर सकेंगे भोजन
Fri, 04 Jun 2021 01:00 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 04 Jun 2021 01:00 AM IST
सार
कान्हा के भक्तों के लिए उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की ओर तीर्थनगरी वृंदावन में अन्नपूर्णा भवन तैयार कराया जा रहा है। 466.50 लाख रुपये की लागत वाला यह भवन दो मंजिला होगा। इसमें एक साथ 400 से अधिक भक्त प्रसादी पा सकेंगे।
विज्ञापन
वृंदावन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वृंदावन भगवान श्रीराधाकृष्ण की लीला भूमि है। यहां हजारों साधु-संत भगवान की भक्ति के लिए डेरा जमाए हैं। हजारों लोग प्रतिदिन दर्शन के लिए यहां आते हैं। इतना ही नहीं, यहां बड़ी संख्या में ऐसे लोग भी हैं, जो अपना सब कुछ छोड़कर कान्हा की शरण में आ पहुंचे हैं। सिर्फ कान्हा के सहारे यहां रह रहे लोगों के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था वृंदावन में कई संस्थाएं और आश्रमों में की जाती है।
विज्ञापन
इसी प्रक्रिया में आगे बढ़ते हुए उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद अब वृंदावन में मथुरा मार्ग स्थित जयपुर मंदिर के निकट अन्नपूर्णा भवन तैयार कराने जा रहा है। 466.50 लाख की लागत वाले इस अन्नपूर्णा भवन में खाद्यान भंडारण के लिए अंडरग्राउंड निर्माण किया जा रहा है, जबकि भोजन प्रसादी पाने वालों को बिठाने के लिए दो बड़े हॉल तैयार हो रहे हैं, जिनमें करीब 400 लोग एक साथ भोजन कर सकेंगे। परियोजना इस साल के अंत तक पूरी होनी है।
विज्ञापन
ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ नगेंद्र प्रताप ने बताया कि वृंदावन में एक ऐसा स्थान तैयार कराया जा रहा है, जहां कोई भी व्यक्ति भोजन पा सकेगा। इसमें रसोई, भंडारण के साथ लोगों को बिठाने के हॉल भी बनाए जा रहे हैं। इस अन्नपूर्णा भवन पर 466.50 लाख रुपये की लागत आ रही है। निर्माण होने के बाद इसके संचालन की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन