{"_id":"6135068c8ebc3e7a2345918e","slug":"ankit-was-murdered-for-being-a-hindrance-in-an-illegal-relationship-mainpuri-news-agr506391199","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंध में रोड़ा बनने पर की गई थी अंकित की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध संबंध में रोड़ा बनने पर की गई थी अंकित की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करहल (मैनपुरी)। गांव धारऊ निवासी अंकित की हत्या सगे साढ़ू ने साली से अवैध संबंध में रोड़ा बनने की वजह से की थी। बीते बुधवार को अंकित का शव थाना क्षेत्र में गांव रतिभानपुर के पास मिला था। रविवार को पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।
सीओ ने प्रेसवार्ता में बताया कि कोतवाली क्षेत्र के गांव धारऊ निवासी 23 वर्षीय अंकित कुमार प्लंबर का काम करता था। बीते बुधवार को उसका शव गांव रतिभानपुर के पास एक ढाबा के पीछे खेत में पड़ा मिला था। उसकी गला रेतकर हत्या की गई थी। मृतक के पिता ज्ञान सिंह ने साढ़ू व अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रविवार को सीओ अशोक कुमार ने हत्याकांड का खुलासा किया। बताया कि अंकित की हत्या साढ़ू रनवीर सिंह ने साली से अवैध संबंध में रोड़ा बनने की वजह से की थी।
सीओ ने बताया कि दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव मरौली निवासी रनवीर सिंह के साली के साथ अवैध संबंध थे। अंकित को भी धीरे-धीरे शक होने लगा था। वह कोई कामकाज नहीं करता था। इस वजह से घर में कलह होने लगी। इधर रनवीर ने अंकित और उसकी पत्नी को गांव मरोली दन्नाहार में किराए पर कमरा दिला दिया। इसके बाद वह बेखौफ होकर साली से मिलने लगा। इस पर अंकित ने पत्नी पर सख्ती करना शुरू कर दिया। यही बात रनवीर को बुरी लगी और उसने अंकित को रास्ते से हटाने की योजना बना ली। बीते बुधवार को वह अंकित को मजदूरी की बात कहकर साथ ले गया। रतिभानपुर के पास ढाबा के पीछे पहुंचने पर अंकित के सिर में डंडा मार दिया। बाद में आरी से उसका गला काट कर हत्या कर दी। प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार चौहान ने बताया कि रनवीर ने सारी सच्चाई कुबूल की। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आरी का ब्लेड, डंडा बरामद किया गया है।