{"_id":"ec5787f5bf737006d2f1001bb9b46b0a","slug":"ankit-got-silver-in-thailand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाइलैंड में फिर चमका अंकित, लंबी कूद में सिल्वर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाइलैंड में फिर चमका अंकित, लंबी कूद में सिल्वर
ब्यूरो अमर उजाला आगरा।
Updated Fri, 26 Jun 2015 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाइलैंड में फिर चमका अंकित, लंबी कूद में सिल्वर
बाह। गुरुवार को थाइलैंड के पैथमथानी में एशियन ग्रांड प्रिक्स में बाह के अंकित शर्मा ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए लंबी कूद का रजत पदक जीत लिया। इससे पहले 22 जून को बैंकाक में किए प्रदर्शन में उन्होंने सुधार किया है।
बता दें कि नेशनल गेम्स में रिकार्ड तोड़ प्रदर्शन करने वाले बाह के बड़ा गांव निवासी हरनाथ शर्मा, मिथलेश शर्मा के पुत्र अंकित शर्मा चीन के बोहान शहर में आयोजित एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 7.76 मीटर की छलांग लगा कर चौथे स्थान पर रहे थे। वहीं एशियन ग्रांड प्रिक्स 2015 के ट्रायल में 7.99 मीटर की छलांग लगाई थी। गुरुवार को अंकित शर्मा ने पैथमथानी में 7.80 मीटर लंबी छलांग लगा कर रजत पदक जीता है। जबकि 7.87 मीटर की छलांग के साथ चीनी खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक और 7.73 मीटर लंबी छलांग लगा ईरानी खिलाड़ी ने कांस्य पदक जीता है। अंकित शर्मा ने इससे पहले 22 जून को बैंकाक में 7.78 मीटर की छलंाग लगा कर सिल्वर मेडल जीता था।