{"_id":"61e3117efef1ac1a5b59aba6","slug":"animals-locked-in-anganwadi-centre-kasganj-news-agr521375790","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसलें बर्बाद कर रहे गोवंशों को ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी केंद्र में किया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसलें बर्बाद कर रहे गोवंशों को ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी केंद्र में किया बंद
विज्ञापन
कासगंज सोरोंजी के होडलपुर में आंगनबाड़ी केंद्र में बंद किए गए गोवंश
- फोटो : KASGANJ
सोरोंजी (कासगंज)। क्षेत्र में किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे गोवंशों को गांव होडलपुर के ग्रामीणों ने घेराबंदी कर आंगनबाड़ी केंद्र में बंद कर दिया। दोपहर बाद अफसरों को गोवंशों के बंद होने की जानकारी मिली। उसके बाद राजस्व विभाग की टीम ने गोवंशों को मुक्त कराया।
होडलपुर क्षेत्र में गोवंश लगातार किसानों की फसल नष्ट कर रहे हैं। गोवंश किसानों की उपज रातोंरात चट कर जाते हैं। फसल नष्ट होती देख किसानों के सामने संकट खड़ा हो गया। किसानों का आरोप है कि कई बार तहसील दिवस में इन पशुओं की रोकथाम के लिए अधिकारियों के समक्ष गुहार लगा चुके हैं, लेकिन उनके दर्द को समझने के लिए प्रशासन ने कोई पहल नहीं की। इससे मजबूरन परेशान होकर बीती रात खेतों में घूम रहे गोवंशों को पकड़कर गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में बंद कर दिया। 80 से अधिक गोवंश पकड़कर ग्रामीणों ने बंदकर दिए। किसानों का कहना है कि प्रशासन को तुरंत इन गोवंशों की सुध लेकर शहरों में स्थित गोशालाओं में इनको पहुंचवाने का इंतजाम करना चाहिए। इधर सूचना पर राजस्व विभाग की टीम दोपहर बाद गांव में पहुंची और गोवंशों को मुक्त कराया। ग्रामीण रामभजन, राकेश, गंगा सिंह, भुवनेश, नेकसू, सनी, सत्यपाल, गोवर्धन, कैलाश, टीटू आदि ने प्रशासन से समस्या निदान की मांग की है।
इन क्षेत्रों में है गोवंशों की अधिक संख्या
विकासखंड के ग्राम नगला भूतल, हिमायूंपुर, रफ़ायतपुर, बीसानगला, प्रहलादपुर, फरीदनगर, न्योली, बहादुरनगर, शेडूनगला, रामनगर आदि सभी ग्रामों के ग्रामीण गोवंशो से परेशान हैं। किसानों की फसलें पैरों तले रौंदकर गोवंश बर्बाद कर हैं। भीषण सर्दी में भी किसान खेतों की रात रात भर जागकर रखवाली कर रहे हैं, फिर भी फसल नहीं बच पा रही है।
विज्ञापन
ग्रामीणों की बात
योगी सरकार ने गोकशी पर प्रतिबंध लगाते हुए कस्बों और ग्रामों में गोशाला खोलने की घोषणा की, लेकिन जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के चलते ऐसा नहीं हो पाया। - किसान उमेश कुमार, होड़लपुर
खेतों में सब्जी की फसल की है। फूल गोभी, पालक, मूली आदि को इन गोवंशों ने लगभग नष्ट कर दिया है। निराश्रित गोवंश गोशालाओं में संरक्षित किए जाएं। -रामप्रसाद, किसान होड़लपुर
आज तहसीलदार से मिलेंगे किसान नेता
भाकियू स्वराज ने बीते दिनों तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर 15 जनवरी तक निराश्रित गोवंशों को गोशाला में आश्रय देने की मांग की थी, लेकिन अल्टीमेटम खत्म हो गया है। यूनियन के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव श्यामवीर सिंह चौहान ने कहा है कि सोमवार को किसान नेताओं का प्रतिनिधिमंडल किसान नेताओं से मिलेगा।
- किसान अपने ही गोवंश छोड़ देते हैं और फिर वे ही गोवंश फसलों तक पहुंचते हैं। होडलपुर में गोवंश बंद होने की जानकारी मिलने पर राजस्व टीम भेजकर उन्हें मुक्त करा दिया। - अजय कुमार, तहसीलदार।