{"_id":"60d5cc67ea85a30ac943f4b6","slug":"angry-wife-threw-boiling-oil-on-husband-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: घर के खर्चे को लेकर हुआ विवाद, पत्नी ने पति पर उड़ेला गर्म तेल, झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: घर के खर्चे को लेकर हुआ विवाद, पत्नी ने पति पर उड़ेला गर्म तेल, झुलसा
Fri, 25 Jun 2021 06:00 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 25 Jun 2021 06:00 PM IST
सार
मथुरा में दंपती के बीच मामूली बात को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि पति की जान पर बन आई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के थाना रिफाइनरी क्षेत्र में घर के खर्चे को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि पत्नी ने कढ़ाई में खौलता तेल पति पर उड़ेल दिया। इससे पति झुलस गया। पुलिस ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
थाना रिफाइनरी के गांव नगला पोहपी निवासी मोनू (30 वर्ष) और उसकी पत्नी हाजरा में गुरुवार को खर्चे को लेकर विवाद हो गया। हाजरा उस वक्त खाना बना रही थी। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में पत्नी ने सरसों का गर्म तेल पति पर उड़ेल दिया।
विज्ञापन
इससे पति गंभीर रूप से झुलस गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। रिफाइनरी थाना प्रभारी निरीक्षक लोकेश भाटी ने बताया कि तेल से झुलसे युवक जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। घटना की किसी ने अभी तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन