फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Angry wife returned a day before Karva Chauth

Agra News: नाराज होकर गई पत्नी करवाचौथ से एक दिन पहले लौटी

Sat, 19 Oct 2024 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 19 Oct 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Angry wife returned a day before Karva Chauth
बेवर। एक माह पहले नाराज होकर गई पत्नी करवाचौथ से एक दिन पहले लौट आई तो पति के चेहरे पर मुस्कान आ गई। बच्चों की खुशी का भी कोई ठिकाना नहीं है। शनिवार को पुलिस ने महिला को परिजन की सुपुदर्गी में घर भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र एक गांव निवासी महिला करीब 35 दिन पहले घर से चली गई थी। महिला के जाने के बाद पति और चार बच्चे परेशान थे और पुलिस से ढूंढने की मांग कर रहे थे। थाने में भी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। शनिवार को करवाचौथ से एक दिन पहले महिला गांव लौट कर आ गई। जानकारी मिलने के बाद पुलिस उसे थाने ले गई। वहां महिला ने बताया कि वह पति से नाराज होकर बहन के घर चली गई थी। पति और बच्चों की याद आई तो वह घर लौट कर आ गई। पुलिस ने पति और बच्चों को थाने बुलाया। पत्नी को सामने देख युवक के चेहरे पर मुस्कान तैर गई। वहीं बच्चे भी मां को देख कर लिपट गए। पुलिस ने महिला को परिजन के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed