फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   angry villagers protest after woman died in road accident

हादसे में महिला की मौत, गुस्साईं भीड़ ने चालक को पीटा, रोड जामकर किया हंगामा

Mon, 09 Jul 2018 06:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला गोवर्धन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला गोवर्धन (मथुरा) Updated Mon, 09 Jul 2018 06:03 PM IST
विज्ञापन
angry villagers protest after woman died in road accident
लोगों को समझाते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में सोमवार को गोवर्धन-बरसाना मार्ग के सरस्वती तिराहे पर वाहन की टक्कर से बाइक के पास खड़ी महिला की मौत हो गई, जबकि उसका देवर घायल हो गया। हादसे में एक साल का बच्चा बाल-बाल बच गया। 
विज्ञापन


महिला अपने मायके नीमगांव से ससुराल जुल्हैंदी जा रही थी। गुस्साए ग्रामीणों ने शव रखकर बरसाना मार्ग पर जाम लगा दिया। एक घंटे बाद पुलिस-प्रशासन के अफसरों ने समझा-बुझाकर ग्रामीणों को शांत कराकर जाम खुलवाया। 
विज्ञापन


थाना गोवर्धन के गांव जुल्हैंदी निवासी भूमिका (22) पत्नी डब्बू सोमवार को अपने देवर सोनू के साथ बाइक से मायके नीमगांव से ससुराल के लिए निकली थी। गोवर्धन-बरसाना मार्ग पर सरस्वती तिराहे के पास बाइक को सड़क किनारे रोक लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क किनारे खड़े थे देवर भाभी

angry villagers protest after woman died in road accident
रो रोकर मृतका के परिजनों का हुआ बुरा हाल - फोटो : अमर उजाला
दोनों देवर भाभी भी सड़क किनारे खड़े हो गए। इसी दौरान सड़क किनारे खड़ी महिला और देवर को कैंट्रा गाड़ी ने टक्कर मार दी। मौके पर महिला की मौत हो गई, जबकि देवर घायल हो गया। 

गनीमत रही कि मृतका का एक साल का बेटा कुछ ही दूरी पर खड़ा था, जो बच गया। ग्रामीणों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। ग्रामीणों ने कैंट्रा और चालक को पकड़ लिया। चालक की जमकर धुनाई कर डाली। 

गुस्साए लोगों ने मृतका के शव को रखकर ग्रामीणों ने बरसाना मार्ग को जाम कर दिया। कैंट्रा चालक के खिलाफ मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की मांग करते हुए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। 

सूचना पर पहुंची गोवर्धन पुलिस के समझाने के बाद भी ग्रामीण नहीं माने। पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने ग्रामीणों को कार्रवाई के लिए आश्वस्त किया, तब जाकर एक घंटे बाद जाम खुल सका। गोवर्धन पुलिस ने चालक और कैंट्रा को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed