फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   angry school instructor hanging

बीएलओ बनाने से क्षुब्ध अनुदेशक ने लगाई फांसी, अधिकारियों पर लगाए आरोप

Tue, 09 Oct 2018 09:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी Updated Tue, 09 Oct 2018 09:41 PM IST
विज्ञापन
angry school instructor hanging
फांसी लगाई

मैनपुरी के किशनी में बीएलओ बनाए जाने से परेशान अनुदेशक ने अपने घर में कमरा बंद कर फांसी पर लटक गया। समय रहते परिजनों को इसकी जानकारी हो गई। इसके बाद उन्होंने दरवाजा तोड़कर उसे किसी तरह फंदे से उतारा। फिलहाल एक निजी चिकित्सक के यहां जितेंद्र का उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन

 
परिजनों के अनुसार पूर्व माध्यमिक विद्यालय किशनी में जितेंद्र कुमार अनुदेशक के पद पर तैनात हैं। उन्होंने बीएलओ के कार्य में उनकी ड्यूटी न लगाए जाने
के लिए खंड शिक्षाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया था। इसके बाद भी उनकी ड्यूटी बीएलओ के रूप में लगा दी गई। 

सात अक्तूबर को एसडीएम के निरीक्षण में अनुदेशक जितेंद्र कुमार सहित 11 बीएलओ अनुपस्थित मिले थे। इस पर एसडीएम अशोक प्रताप ने सभी बीएलओ पर कार्रवाई के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को लिखित शिकायत भेजी थी। 
विज्ञापन


पत्र पहुंचने के बाद सोमवार को किशनी बीआरसी के कर्मचारी एसडीएम के पास पहुंचे थे। जब जितेंद्र से एसडीएम से अनुपस्थित मिलने का कारण पूछा तो उन्होंने जबरन ड्यूटी लगाने की बात कही थी। परिजनों के अनुसार इसके बाद अधिकारियों ने विद्यालय के पास ही बने शिक्षक भवन में रह रहे जितेंद्र को भवन खाली करने की धमकी दे डाली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मजबूरन जितेंद्र ने बीएलओ ड्यूटी के लिए हामी भर दी, लेकिन मंगलवार को सुबह दस बजे अनुदेशक जितेंद्र ने भोगांव के गांव रकरी आजाद नगर स्थित घर के कमरे में फांसी लगा ली। जानकारी होने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़कर जितेंद्र को फंदे से नीचे उतारा और चिकित्सक के यहां ले गए। इससे उसकी जान बच गई। एक निजी चिकित्सक के यहां जितेंद्र का उपचार चल रहा है।

गालियां देते थे एबीआरसी  

अनुदेश जितेंद्र के भाई नवीन ने बताया कि एबीआरसी लंबे समय से जितेंद्र को परेशान कर रहे हैं। एबीआरसी ने ही खंड शिक्षा अधिकारी के साथ मिलकर जबरन बीएलओ की ड्यूटी लगाई। जबरिया बीएलओ बनवाया है। यहां तक की खंड शिक्षा अधिकारी ने जितेंद्र का नंबर भी ब्लैक लिस्ट में डाल दिया, जिससे जितेंद्र खंड शिक्षा अधिकारी से फोन भी न कर सके। 

नवीन ने बताया कि पहले भी कई बार एबीआरसी ने जितेंद्र को जातिसूचक गालियां देकर व कमरा खाली कराने की धमकी देकर प्रताड़ित किया है। इसके बाद जितेंद्र ने इतना बढ़ा कदम उठाया।
 
- बीएलओ जितेंद्र कुमार मतदाता पुनरीक्षण कार्य के दौरान अनुपस्थित मिले थे। इसकी रिपोर्ट जिला निर्वाचन अधिकारी और बीएसए को भेजी गई है। उन्होंने
क्या कि इसकी जानकारी नहीं है।  
अशोक प्रताप सिंह, एसडीएम किशनी 
 
- ड्यूटी दोष भावना से नहीं लगाई गई है। निर्वाचन कार्य में सभी कर्मचारियों की ड्यूटी लगती है। इसी तरह जितेंद्र कुमार की भी लगाई गई थी। अन्य आरोप
निराधार हैं।  
सर्वेश यादव, खंड शिक्षाधिकारी किशनी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed