फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Angry over the lack of culvert AAP put effigies of councilor and MLA on road in agra

Agra: पुलिया न बनने से नाराज AAP ने किया अनोखा कारनामा, लगा दिए पार्षद-विधायक के पुतले

Fri, 07 Oct 2022 02:17 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 07 Oct 2022 02:17 PM IST
सार

स्टेट बैंक के पास 20 दिन पहले पुलिया धंस गई थी, जिसकी वजह से यहां से निकलना मुश्किल हो गया है। इस बारे में विधायक और पार्षद से भी शिकायत की गई, लेकिन फायदा कुछ भी नहीं हुआ।

विज्ञापन
Angry over the lack of culvert AAP put effigies of councilor and MLA on road in agra
पुतलों के साथ खड़े आप कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के नुनिहाई में पुलिया का निर्माण न होने पर आम आदमी पार्टी ने जो किया देखकर हर कोई हैरान है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने यहां विधायक और पार्षद का पुतला लगा दिया है। इतना ही नहीं इन पुतलों पर लिखा है कि 'मैं निकम्मा, मेरी सरकार निकम्मी।' 
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी की ओर से नुनिहाई में पुलिया का निर्माण न होने पर बृहस्पतिवार को नाराजगी जताई गई। पुलिया पर विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह व पार्षद जितेंद्र वर्मा का पुतला लगाया गया। लोगों ने बताया कि 20 दिन पहले स्टेट बैंक के पास पुलिया धंस गई थी। इस बारे में कई बार शिकायत की, लेकिन सुनने वाला कोई नहीं हैं।
विज्ञापन


विरोध प्रदर्शन में वीरेंद्र सिंह, कैलाश, अमित कुमार, सोनू कुशवाह, अनिल यादव, इंद्रपाल यादव आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed