फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Angry husband committed suicide by hanging due to wife missing from home

Kasganj News: शादी के दो साल बाद पत्नी ने की ऐसी हरकत, पति ने फंदे पर लटक कर दी जान, जानें पूरा मामला

Sat, 18 Feb 2023 01:14 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 18 Feb 2023 01:14 PM IST
सार

युवक जब घर पहुंचा, तो घर का सामान बिखरा हुआ पड़ा था। पत्नी भी घर पर नहीं थी। काफी जगह तलाश के बाद भी पत्नी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी, जिसके बाद पति ने आत्मघाती कदम उठाया।

विज्ञापन
Angry husband committed suicide by hanging due to wife missing from home
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कासगंज में नकदी और आभूषण के साथ पत्नी के घर से लापता होने से क्षुब्ध युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मौका मुआयना करने के बाद युवक के शव को फंदे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


आत्म हत्या करने वाला युवक अरविंद (25) सोरोंजी क्षेत्र के ब्रह्मपुरी गांव का निवासी था। उसका विवाह दो वर्ष पूर्व हुआ था। बृहस्पतिवार को उसकी पत्नी दवा लेने के बहाने घर से निकली। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। युवक ने पत्नी की काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं लगा। उसने बक्सा अलमारी आदि देखा तो पता लगा कि वह नकदी व आभूषण भी ले गई है। इससे क्षुब्ध होकर युवक ने रात को जब परिजन सोने चले गए तो कमरा अंदर से बंद कर फंदा लगाकर आत्म हत्या कर लिया। परिजनों को इसकी घटना की जानकारी सुबह के समय हुई।
विज्ञापन


परिजनों ने घटना की सूचना सोरोंजी कोतवाली प्रभारी को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। अरविंद के शव को कमरे का दरवाजा तुड़वाकर फंदे से नीचे उतरवाया गया। पंचनामा भरने की कार्रवाई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना के संबंध में परिजनों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी सोरोंजी गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि युवक ने अपने घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। कोई तहरीर मामले में नहीं मिली है। यदि तहरीर मिलते ही है तो उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed