फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Angry Anganwadi workers protested against the government's disobedience

सरकार की वादाखिलाफी से नाराज आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

Thu, 16 Dec 2021 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Angry Anganwadi workers protested against the government's disobedience
कलक्ट्रेट परिसर में धरना देती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। प्रदेश व्यापी आंदोलन के तहत बृहस्पतिवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर धरना दिया। कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। उन्होंने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। साथ ही आगामी चुनाव में नोटा का बटन दबाने की बात कही।
विज्ञापन

लंबे समय से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। इस बीच कई बार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडल और सरकार के बीच वार्ता हुई। इसमें मांगों पर सहमति भी बनी। इसके बाद भी आदेश आज तक जारी नहीं किया जा सका। इससे नाराज आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को प्रदेशव्यापी आंदोलन की रणनीति बनाई थी। इसी के तहत जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर धरना दिया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष सरिता शाक्य ने कहा कि सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ वादा खिलाफी की है। उनसे झूठ बोलकर सरकार ने छलावा किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांग है कि सरकार जबरन सेवानिवृत्त किए गए कार्यकर्ताओं को पेंशन जारी करे साथ ही सात जून 2018 का समझौता लागू किया जाए। खाली पदों पर नई भर्ती, पदोन्नति और समायोजना की प्रक्रिया पूर्ण करने की भी उन्होंने मांग की। कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचीं। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मंजू चौहाना, शालिनी चौहान, रिहाना बेगम, सुषमा कश्यप, मीरा यादव, रिचा दुबे, शुक्ला देवी, रानी, शशि दीक्षित, अरुणा बैस, ममता राठौर, पूनम, रजनी, ऊषा राजपूत, शाहीन बेगम समेत एक सैकड़ा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed