फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   angle broken of over bridge on mathura junction

मथुरा जंक्शन पर फुट ओवरब्रिज का एंगल टूटा, बड़ा हादसा होने से बचा

Wed, 16 May 2018 08:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 16 May 2018 08:09 PM IST
विज्ञापन
angle broken of over bridge on mathura junction
यहीं से टूूटा एंगल - फोटो : अमर उजाला
मथुरा रेलवे जंक्शन के फुट ओवर ब्रिज का गल चुका एंगिल अचानक धराशाही हो गया। एंगल गिरने से प्लेटफार्म से गुजर रहे यात्री बाल-बाल बचे। डीआरएम ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन

       
मथुरा जंक्शन के प्लेटफार्म तीन पर पटरी व स्लीपर बदलने का काम चल रहा है। इसके चलते इस प्लेटफार्म से गुजरने वाली ट्रेनों को प्लेटफार्म चार व पांच से गुजारा जा रहा है। 
विज्ञापन


बुधवार दोपहर एक बजे अचानक रेलवे फुट ओवरब्रिज का एंगल प्लेटफार्म चार की लाइन पर गिर गया। इस दौरान रेल लाइन पार कर गुजर रहे यात्री बाल बाल बचे। 

angle broken of over bridge on mathura junction
जांच करती टीम - फोटो : अमर उजाला
सूचना पर स्टेशन मास्टर केएल मीणा, रेलवे ब्रिज इंजीनियर, सुपरवाइजर तथा अन्य जिम्मेदार अफसर मौके पर पहुंच गए। डीआरएम ने इस मामले में के आदेश दिए हैं। 

वहीं वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी अखलाक अहमद ने रेलवे ओवर ब्रिज की एंगिल गिरने को गंभीरता से लिया। डीआरएम ने मंडल संरक्षा अधिकारी से रिपोर्ट मांगी है।       
    
रेलवे फुट ओवर ब्रिज कभी भी धराशाही हो सकता है। रेलवे ओवर ब्रिज के दर्जनों एंगल खराब हो चुके हैं। उसी में से एक एंगल टूटकर गिर गया है। 

रेलवे ब्रिज इंस्पेक्टर व इंजीनियर पुल की मजबूती को लेकर गंभीर नहीं है। सालों से एंगल पर पेंट व प्राइमर तक नहीं कराया गया है।रेलवे जंक्शन पर प्लेटफार्म एक से चार तक जोडने वाला रेलवे ओवर ब्रिज 30 साल से अधिक पुराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed