फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Angered by his father student left home on 15 September remembered and came back

रूठ कर छोड़ा था घर: भूखा रहा और प्यासा भी..., यूं सड़कों पर बिताए 7 दिन; छात्र को घर ले आई पिता की याद

Fri, 22 Sep 2023 07:54 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 22 Sep 2023 07:54 PM IST
सार

पिता से नाराज होकर किशोर घर छोड़कर चला गया था। इस दौरान सात दिन तक वो भूखा और प्यासा सड़कों पर भटका। फिर पिता की याद आई तो खुद ही घर वापस लौट आया। 
 

विज्ञापन
Angered by his father student left home on 15 September remembered and came back
पिता के साथ बैठा बेटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के मोहल्ला न्यू वंशीगोहरा निवासी छात्र रितिक को पिता की याद बृहस्पतिवार की रात घर खींच लाई। 15 सितंबर को वह डांट से नाराज होकर घर से चला गया था। इसके बाद आगरा और दिल्ली में घूमता रहा। छात्र के सकुशल घर वापस आने के बाद परिजन के चेहरोंं पर खुशी देखी गई।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला न्यू वंशीगोहरा निवासी लेखपाल प्रदीप सक्सेना का पुत्र रितिक (13) पिता की डांट से नाराज होकर 15 सितंबर को घर से चला गया था। वह घर से कोचिंग जाने की बात कह कर निकला था। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा था। तलाश कर हार चुके परिजन ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद से ही पुलिस भी तलाश में जुटी थी। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की देर रात रितिक अचानक घर वापस आ गया। पिता प्रदीप ने दरवाजा खोला तो बेटे को सकुशल सामने देख उनकी आंखों से आंसू बहने लगे। बेटे को गले लगा लिया और बिना कुछ पूछे अंदर ले गए। काफी देर तक दोनों के बीच खामोशी छाई रही। इसके बाद रितिक ने बताया कि वह पहले आगरा और उसके बाद दिल्ली चला गया था। वहां भटकता रहा और फुटपाथ पर रात गुजारी। रितिक के घर वापस आने के बारे में पुलिस को भी सूचना दी गई। शुक्रवार को पुलिस ने पूछताछ की। छात्र ने बताया कि पिता की याद आई तो उसके कदम खुद ही घर की ओर चल पडे़। रितिक के सकुशल घर वापस आने के बाद परिजन के चेहरे पर खुशी देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed