फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Anganwadi workers get the status of government employees

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिले सरकारी कर्मचारी का दर्जा

Sun, 01 May 2022 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers get the status of government employees
मैनपुरी। आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका वेलफेयर एसोसिएशन ने रविवार को मजदूर दिवस पर अपनी मांगों को लेकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर में लाल कपड़े बांधकर प्रदर्शन करते हुए जुलूस निकालकर सभा की। प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता शाक्य ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सरकारी कर्मचारी का दर्जा प्रदान किया जाए।
विज्ञापन

रविवार की सुबह जिलेे भर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं मजदूर दिवस पर कलक्ट्रेट स्थित तिकोनिया पार्क पर एकत्रित हुईं। यहां लाल साड़ी में कलक्ट्रेट पर जुलूस के रूप में प्रदर्शन करते हुए पहुंचीं। तिकोनिया पार्क में सभा हुई। सभा में प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता शाक्य ने कहा कि जब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं सरकारी कर्मचारियों के बराबर कार्य करते हैं उनकी तरह से ही सभी व्यवस्थाओं को संभालते हैं तो फिर उन्हें सरकारी कर्मचारी का दर्जा क्यों नहीं। प्रदेश की सरकार कार्यकर्ताओं को बिना पेंशन और फंड के सेवानिवृत्त कर रही है जो नाइंसाफी है। सरकार को शीघ्र कार्यकर्ताओं को राज्यकर्मचारी का दर्जा देना चाहिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर मंजू चौहान, रिचा दुबे, ऊषा प्रजापति, साहीन बेगम, अलका यादव, सर्वेश शाक्य, मंजेश यादव, ममता भदौरिया, स्नेह, कांती, ममता, मधु मिश्रा, पुष्पा यादव, रानी, हेमलता, वंदना यादव, कल्पना, सुधा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed