{"_id":"6153690c8ebc3e624e113e69","slug":"anganwadi-workers-equipped-with-mobile-phones-agra-news-agr5094050142","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल फोन से लैस हुईं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल फोन से लैस हुईं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर सीकरी/बाह। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मंगलवार को स्मार्ट मोबाइल फोन वितरित किए गए। इसके बाद उन्हें अब ब्योरा अपलोड करने के लिए साइबर कैफे जाना नहीं होगा।
फतेहपुर सीकरी में राज्यमंत्री चौधरी उदय भान सिंह ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन वितरित किए। मौके पर खंड विकास अधिकारी नवीन कुमार, बाल विकास परियोजना अधिकारी जितेंद्र सिंह, सीडीपीओ आभा शुक्ला रहीं।
बाह में ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह चौहान ने मोबाइल फोन बांटे। बताया कि सरकार डाटा रिचार्ज के लिए हर माह दो सौ रुपये भी देगी। आंगनबाड़ी संघ की ब्लॉक अध्यक्ष ममता पुरुवंशी ने बताया कि अब उनको मानदेय बढ़ने की उम्मीद है। इस दौरान सीडीपीओ रंजना शुक्ला, एडीओ रमेश चंद्र शर्मा, ऊषा पुष्कर, अजीत भदौरिया, अमिता सक्सेना, सीमा देवी, चंद्रमुखी, गीता, शीला रहीं।
विज्ञापन
वहीं सैंया में सीडीपीओ ऊषा गोस्वामी ने 45 कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन का वितरण किया। बीडीओ राकेश त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख मंजू त्यागी, सीडीपीओ ऊषा गोस्वामी, सुमन देवी, सुधा शर्मा भी रहीं।
एत्मादपुर में विधायक रामप्रताप चौहान ने 169 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को फोन वितरित किए। सीडीपीओ अंबुज यादव, तहसीलदार हेमचंद्र शर्मा, स्वर्णलता कुशवाह, सुनीता जैन, कुसुम लता, राजो पालीवाल मौजूद रहीं।
फतेहाबाद। फतेहाबाद विकास खंड कार्यालय पर मंगलवार को पोषाहार मिशन के तहत 36 कार्यकर्ताओं को मोबाइल फोन वितरित किए। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रियंका गुर्जर खंड विकास अधिकारी मंगल यादव आदि अधिकारी मौजूद रहे।
अकोला में ब्लॉक प्रमुख रविंद्र सिंह राजू ने मोबाइल फोन बांटे। इस मौके पर बाल विकास परियोजना अधिकारी यश कुमार मेहता, डॉ. गंभीर सिंह मौजूद रहे।
शमसाबाद में भी 22 कार्यकर्ताओं को मोबाइल दिया गया। बीडीओ तूलिका श्रीवास्तव, टीसी शर्मा, मदन राजपूत रहे।