फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Anganwadi worker's honorarium, chief servant's salary stopped

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का मानदेय,मुख्य सेविका का वेतन रोका

Tue, 21 Sep 2021 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi worker's honorarium, chief servant's salary stopped
रफ़रोजाबाद ! परशुराम कालोनी का निरीक्षण करती डीपीओ आभा सिंह - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। जिला कार्यक्रम अधिकारी आभा सिंह ने परशुराम कॉलोनी में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यकर्ता अनुपस्थित मिलने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कार्यकर्ता को सितंबर माह का मानदेय अग्रिम आदेशों तक रोकने के साथ मुख्य सेविका इंद्रा गौतम का जुलाई माह का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

डीपीओ आभा सिंह ने परशुराम कॉलोनी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सोमवती अनुपस्थित थी। फोन करके बुलाने पर आई। कार्यकर्ता के द्वारा फेस मास्क का प्रयोग नहीं किया जा रहा था। कार्यकर्ता द्वारा संचालित केंद्र के कोई अभिलेख नहीं दिखा सकीं। अभिलेख को नहीं दिखाए जाने से स्पष्ट है कि पुष्टाहार की कालाबाजारी की जाती है।
विज्ञापन

अतिकुपोषित बच्चों के परिजनों से बातचीत की। अतिकुपोषित बच्ची शिष्टी की अभिभावक मिथिलेश ने बताया कि डबल पोषाहार नहीं दिया जा रहा है। डीपीओ ने कार्यकर्ता को सितंबर माह का मानदेय अग्रिम आदेशों तक रोकने के आदेश दिए हैं। डीपीओ आभा सिंह ने परशुराम कालोनी में मिली अव्यवस्था के लिए मुख्य सेविका इंद्रा गौतम को निर्देश दिया है कि उनके क्षेत्र में सही ढंग से काम नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीओ को इसी क्षेत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गीता देवी और सहायिका अनीता सिंह उपस्थित मिली। कार्यकर्ता से सर्वे रजिस्टर दिखाने को कहा तो नहीं दिखा सकीं। पोषाहार वितरण पंजिका का अवलोकन में पाया कि वितरण की मात्रा का अंकन ही नहीं किया। मुख्य सेविका का जुलाई माह का वेतन रोकने के साथ स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed