फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Anganwadi sahayika murdered in Mainpuri By Husband Crime News

यूपी में दिल दहला देने वाली वारदात, शराब के पैसे न देने पर पत्नी की निर्मम हत्या

Wed, 09 Oct 2019 04:59 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 09 Oct 2019 04:59 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi sahayika murdered in Mainpuri By Husband Crime News
मृतका का फाइल फोटो लाल घेरे में - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जनपद में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। आंगनबाड़ी सहायिका की उसके पति ने ही निर्मम हत्या कर दी। हत्या का कारण शराब के लिए रुपये न देना बताया जा रहा है। मृतका के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए जुट गई है। 
विज्ञापन


औंछा थाना क्षेत्र के गांव बुर्ढां में मंगलवार शाम शराब पीने से रोकने पर पति-पत्नी में विवाद हो गया। गुस्साए पति ने पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी।

घर में रखे मूसल से महिला पर कई बार किए। सिर में गंभीर चोट लगने से महिला की मौत हो गई। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव बुर्ढां निवासी शीलेंद्र यादव पुत्र सुरेशचंद्र शराब पीने का आदी है। कामकाज न करने और अधिक शराब पीने की बजह से उसका आए दिन घर में झगड़ा होता था।

मंगलवार शाम को शीलेंद्र शराब के नशे में घर पहुंचा। पति को नशे में देख 32 वर्षीय पत्नी बबीता उर्फ बबली ने घर की स्थिति का हवाला देते हुए उसे समझाने का प्रयास किया।

इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। मृतका के पिता अनवर सिंह निवासी थरैली कगरौल एटा ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि गुस्साए में आकर शीलेंद्र ने बबली की पिटाई शुरू कर दी। 
 

घर में रखे मूसल से बेटी के सिर और शरीर पर कई बार किए। सिर में गंभीर चोट आने से बेटी की मौत हो गई। शव घर में छोड़कर आरोपी भाग निकला। गांव के लोगों से जानकारी होने के बाद मायके वाले मौके पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी।

परिजन महिला को अस्पताल भी ले गए, वहां डॉक्टरों ने मौत होने की पुष्टि की। अनवर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। 

इंस्पेक्टर औंछा ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed