फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   anganbadi centre

भारत बंदः ट्रेड यूनियन की हड़ताल में शामिल हुईं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

Thu, 09 Jan 2020 11:36 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 11:36 AM IST
विज्ञापन
anganbadi centre
08एमएनपी-06-कलक्ट्रेट पर सरिता शाक्य गुट के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता धरना देते हुए - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। ट्रेड यूनियन की हड़ताल में शामिल आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका वेलफेयर एसोसिएशन ने कलक्ट्रेट में धरना दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता शाक्य के नेतृत्व में जिले के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम बी.राम को सौंपा।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट पर धरना के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता शाक्य ने कहा कि सरकार आईसीडीएस का निजीकरण बंद करे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। जब तक सरकारी कर्मचारी का दर्जा नहीं मिलता है तब तक 21 हजार रुपये वेतन के रूप में दिए जाएं।
विज्ञापन

छह हजार रुपये पेंशन की व्यवस्था की जाए। यहां धरने के दौरान रिचा दुबे, मंजू चौहान, शुक्ला देवी, रिहाना बेगम, अलका यादव, शाहीन बेगम, मीरा यादव, सुषमा देवी, हेमलता, वंदना यादव , शालिनी चौहान, सीमा यादव, नीतू, अर्चना आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने हड़ताल रखते हुए आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखे। कलक्ट्रेट पर ममता चौहान के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी को प्रमुख सचिव बाल विकास एवं पुष्टाहार के नाम छह सूत्री मांगपत्र सौंपा। मांग पत्र में कहा गया है कि सभी कर्मचारियों को न्यूनतम 21 हजार रुपये वेतन के रूप में दिए जाएं।

60 साल की उम्र में सेवानिवृत्त करते हुए दस हजार रुपये पेंशन के रूप में दिए जाएं। केंद्र सरकार जो श्रम विरोधी कानून बना रही है उसे वापस लिया जाए। ममता चौहान, संगीता, वीना शुक्ला, ओमकार सिंह चौहान, रजनी चौहान, वीना शुक्ला, नारायनश्री, बंदना, ऊषा, सीमा, नीरज, रमा, किरन, सुषमा, सरोज, सुमनलता, रागिनी, शारदा, कमला, शशी प्रभा, शोभा, गार्गी, अर्चना,नीरज आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed