{"_id":"5ee378278ebc3e431c235987","slug":"andhi-barish-tundla-news-agr445781415","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी-तूफान से जगह-जगह हुए विद्युत फाल्ट, आपूर्ति बाधित रहने से उमश भरी गर्मी में लोग तिलमिलाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी-तूफान से जगह-जगह हुए विद्युत फाल्ट, आपूर्ति बाधित रहने से उमश भरी गर्मी में लोग तिलमिलाए
विज्ञापन
टूंडला के सेंट्रल रोड पर बरसात से भरे पानी में गर्मी से बेहाल उछलकूद मचाते हुए बंदर
- फोटो : TUNDLA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला(फिरोजाबाद)। गत बृहस्पतिवार को आई तेज आंधी-तूफान से टूंडला क्षेत्र में लगभग 100 विद्युत खंभे टूटने से जगह-जगह विद्युत फाल्ट हो गए थे। इसके चलते शुक्रवार को भी अधिकतर क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रही। आपूर्ति भंग रहने से उमस भरी भीषण गर्मी में लोग तिलमिला गए। नगर की पेयजल व्यवस्था भी चरमरा गई। टूंडला तहसील क्षेत्र के आए आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई थी। आंधी-तूफान में कई स्थानों पर विद्युत पोल और तार टूटकर गिर गए तो कहीं-कहीं पेड़ टूटकर विद्युत तारों पर गिर गए। जिससे जगह-जगह विद्युत फॉल्ट हो गए और विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। विद्युतापूर्ति भंग रहने से रात में लोग काफी परेशान रहे। उमस भरी गर्मी में विद्युत आपूर्ति ठप रहने से लोग चैन से सो भी नहीं सके।
विभागीय कर्मचारी एक स्थान पर फाल्ट ठीक करते तो दूसरी जगह हो जाता। इसके चलते रातभर बिजली की आंख मिचौली चलती रही। शुक्रवार को फाल्टों को सही करने के चलते कई-कई घंटे की कटौती होती रही। जिससे लोग उमस भरी गर्मी में घरों में तिलमिलाते रहे। इस दौरान कूलर, फ्रिज, एसी, टीवी जैसे उपकरण मात्र शोपीस बनकर रह गए। लोग ठंडा पानी-पीने तक को तरस गए। लोगों को ठंडे पानी के लिए बाजार से बर्फ का इंतजाम करना पड़ा। देर शाम तक विद्युत विभाग द्वारा जगह-जगह हुए विद्युत फॉल्टों को ठीक कराया जा रहा था।
पचोखरा फीडर रहा बंद, नगर के कई इलाकों में नहीं सुचारु हुई आपूर्ति
टूंडला। एक्सईएन लोकेंद्रपाल सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को आए आंधी-तूफान के चलते टूंडला क्षेत्र में करीब 100 विद्युत पोलों के टूटने की जानकारी सामने आई है। 60 से ऊपर का सत्यापन हो चुका है। विद्युत खंभे व तार टूटने से पचोखरा फीडर ठप्प पड़ा हुआ है, जिससे पचोखरा क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति शुक्रवार को भी सुचारु नहीं हो सकी थी। अवर अभियंता जयसिंह ने बताया कि नगर में न्यू शिव नगर, आरएमएस कैंपस, भर्रा नाला, नईबस्ती, मुख्य बाजार क्षेत्र में विद्युत खंभे टूट गए। वहीं 50 से अधिक फाल्ट होने गए। उन्हें निरंतर ठीक किया जा रहा है। यही रेलवे कॉलोनियों का रहा। यहां भी विद्युत पोलों के टूटने से रेलवे की रेस्टकैंप और न्यू रेलवे कॉलोनी में भी विद्युत आपूर्ति बाधित रही।