फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Anandiben Patel Visits Banke Bihari Temple in Vrindavan

वृंदावनः बांकेबिहारी के दर्शन को पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

Wed, 28 Aug 2019 06:16 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 28 Aug 2019 06:16 PM IST
विज्ञापन
Anandiben Patel Visits Banke Bihari Temple in Vrindavan
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल - फोटो : अमर उजाला
उत्तरप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने ठा. बांकेबिहारी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और आराध्य के समक्ष दीप जलाया। मंदिर की वीआईपी दीर्घा से ठा. बांकेबिहारी को काफी देर तक निहारती रहीं। करीब 20 मिनट तक राज्यपाल मंदिर में रहीं। 
विज्ञापन


मंदिर में राज्यपाल द्वारा पूजन करने के दौरान मंदिर के सेवायत घनश्याम गोस्वामी व बालकृष्ण गोस्वामी ने कुंजबिहारी अष्टक का सस्वर पाठ किया। सेवायतों ने उन्हें ठाकुरजी की प्रसादी माला, पटुका एवं भोग प्रदान किया। 
विज्ञापन


इससे पहले वीआईपी मार्ग से मंदिर पैदल आ रहीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ चल रहे अर्दली की टोपी को बंदर ले गया। पुलिस और स्थानीय लोगों द्वारा की गई काफी मशक्कत के बाद राज्यपाल के अर्दली की टोपी बंदर से वापस मिल सकी। बंदर द्वारा राज्यपाल के अर्दली की टोपी ले जाना दिनभर स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय बना रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed