फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   anamika

वार्डन और शिक्षिका के बाद अब शिक्षा मित्र की जांच शुरू

Wed, 24 Jun 2020 10:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
anamika
मैनपुरी। अनामिका शुक्ला प्रकरण के बाद बेसिक शिक्षा विभाग में एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं। कस्तूरबा की वार्डन और शिक्षिका की संविदा समाप्त होने के बाद अब मैनपुरी विकास खंड के एक विद्यालय में तैनात शिक्षामित्र की मुख्यमंत्री से फर्जी अभिलेखों की शिकायत की गई है। बीएसए ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की है। शिक्षामित्र को टीम के सामने सभी अभिलेखों के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

विकास खंड मैनपुरी के प्राथमिक विद्यालय अस्योली पर तैनात एक शिक्षामित्र की मुख्यमंत्री से शिकायत की गई है। शिकायती पत्र में शिक्षामित्र के अभिलेख फर्जी बताए गए हैं। मुख्यमंत्री से शिकायत का पत्र प्राप्त होते ही बीएसए विजय प्रताप सिंह ने शिक्षा मित्र के अभिलेखों की जांच शुरू करा दी है। शिकायत के अनुसार अभिलेखों का मिलान किया जा रहा है। वहीं जिलाधिकारी के निर्देश पर तीन सदस्यीय दल को जांच के आदेश दिए हैं। इनमें स्वयं बीएसए भी शामिल हैं। आरोपी शिक्षामित्र को अपने सभी अभिलेखों के साथ कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

ये टीम करेगी जांच
-विजय प्रताप सिंह बीएसए
-रामशंकर कुरील बीईओ मैनपुरी
-धीरेंद्र सिंह चौहान जिला समन्वयक प्रशिक्षण
29 को टीम को दिखाने होंगे अभिलेख
प्राथमिक विद्यालय अस्योली पर तैनात शिक्षा मित्र को नोटस भेजकर 29 जून को टीम के सामने बीएसए कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षा मित्र को अपने साथ सभी मूल अभिलेख, नियुक्ति पत्र, दो फोटो, आधारकार्ड, पिनकार्ड आदि के साथ उपस्थित होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्योली पर तैनात शिक्षा मित्र की शिकायत मुख्यमंत्री से की गई है। शिकायत के आधार पर जांच टीम गठित कर दी गई है। 29 को जांच टीम अपनी रिपोर्ट जिला समिति को सौंप देगी।
विजय प्रताप सिंह बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed