फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   anamika

एडी बेसिक ने बीएसए से तलब की पत्रावली, जल्द आ सकती है शासन की टीम

Sun, 14 Jun 2020 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
anamika
कासगंज। अनामिका शुक्ला प्रकरण में जांच शासन स्तर से आगे बढ़ा दी गई है। शासन ने एडी बेसिक अलीगढ़ से कासगंज से जुड़े फर्जीवाड़े के प्रकरण की रिपोर्ट मांगी है। एडी बेसिक ने बीएसए से पत्रावली तलब कर ली है। बीएसए ने एडी बेसिक और परियोजना निदेशालय में प्रगति आख्या भेजी है।
विज्ञापन

जिले में अनामिका शुक्ला के दस्तावेजों पर वर्ष 2018 से अब तक फर्रुखाबाद के रजपालपुर की सुप्रिया नौकरी करती रही। फर्जीवाड़े के खुलासे के बाद मामले की जांच तेजी के साथ आगे बढ़ाई गई है। चूंकि सबसे पहली गिरफ्तारी फर्जी शिक्षिका की कासगंज जिले में हुई। इसको लेकर अहम जांच यहीं से जुड़ी हुई है।
विज्ञापन

इसलिए शासन कासगंज के अधिकारियों से प्रतिदिन जानकारी ले रही है। शिक्षा निदेशालय और परियोजना कार्यालय ने अलीगढ़ मंडल के शिक्षाधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। एडी बेसिक डॉ. पूरन सिंह से अब तक की प्रगति की रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडी बेसिक ने बीएसए अंजली अग्रवाल से अब तक की प्रगति आख्या मांगते हुए पत्रावली तलब कर ली है। बीएसए ने बिंदुवार रिपोर्ट भेजी है। हालांकि फाइनल रिपोर्ट बेसिक शिक्षा विभाग की कमेटी द्वारा की जा रही जंाच पूरी होने के बाद ही भेजी जाएगी।
कई बिंदुओं पर कमेटी ने तैयार की आख्या
जांच में बेसिक शिक्षा विभाग की तीनस्तरीय कमेटी लगी हुई है। प्रतिदिन उच्चाधिकारियों द्वारा आख्या मांगी जा रही है। ऐसे में जांच कमेटी ने कई बिंदुओं पर आख्या भी तैयार की है। मोबाइल के माध्यम से उच्चाधिकारियों को कमेटी के अधिकारी प्रगति से अवगत भी करा रहे हैं।
- शासन स्तर से विस्तृत जानकारी मांगी गई है। जल्द ही एक शासन स्तरीय टीम के जांच के लिए कासगंज में पहुंचने की संभावना है। बीएसए से अब तक की प्रगति आख्या मंाग ली है। शिक्षा विभाग की जांच कमेटी की फाइनल रिपोर्ट का इंतजार है। - डॉ. पूरन सिंह, सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक, अलीगढ़।

- हमने एडी बेसिक को अब तक की प्रगति से अवगत करा दिया है। जांच कमेटी को निर्देश दिए हैं कि जांच में तेजी लाएं और फाइनन रिपोर्ट प्रेषित करें। - अंजली अग्रवाल, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed