{"_id":"6ae3a86daae74aa3cc0b74e8","slug":"an-ht-line-wire-snapped-and-fell-onto-a-fence-catching-an-elderly-woman-in-the-process-agra-news-c-421-1-sagr1004-20470-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: एचटी लाइन का तार टूटा, बाड़े पर गिरने से चपेट में आई बुजुर्ग महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: एचटी लाइन का तार टूटा, बाड़े पर गिरने से चपेट में आई बुजुर्ग महिला
विज्ञापन
बाह: बाड़े में दौड़े करंट की चपेट में आई बुजुर्ग महिला इंद्रा देवी
बाह। महावीर नगर बाह में बृहस्पतिवार दोपहर एचटी लाइन का तार टूटकर पशु के बाड़े पर गिरा। बाड़े में दौड़े करंट की चपेट में आने से 70 साल की वृद्धा जमीन पर गिरकर बेहोश हो गईं, जबकि उनका भतीजा ओमवीर और भैंस बाल-बाल बच गए। महावीर नगर (पक्की तलैया) के ओमवीर ने बताया कि बस्ती के ऊपर से एचटी लाइन गुजर रही है। कई बार हादसे के खतरे को लेकर लाइन हटाए जाने की मांग बिजली विभाग के अधिकारियों से की थी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
मौसी इंद्रा देवी पशुओं के बाड़े में बृहस्पतिवार को भैंस को दाना चारा डाल रही थी। तभी एचटी लाइन का तार टूट कर बाड़े पर गिरा, जिससे दौड़े करंट की चपेट में आने से इंद्रा देवी जमीन पर गिर कर बेहोश हो गई। भैंस भी छटपटाने लगी। उन्हें बचाने के चक्कर में वह भी मामूली रूप से जख्मी हो गया। सूचना पर बिजली विभाग ने लाइन में आपूर्ति बंद की, मौके पर पहुंच कर लाइन को दुरुस्त कर दिया। उन्होंने जनहित में एचटी लाइन को आबादी क्षेत्र से हटाए जाने की मांग की है, जिससे भविष्य में कोई बड़ा हादसा न हो सके।
आबादी क्षेत्र की लाइन का एस्टीमेट तैयार कराया जाएगा। अभी नई नियुक्ति है। एस्टीमेट के बाद लाइन को शिफ्ट कराया जाएगा।
- शिवम, अवर अभियंता (विद्युत) बाह ग्रामीण