फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   An extortion of Rs fifty lakh has been demanded over phone from a motor parts dealer in Agra

दहशत में व्यापारी:  'बेटे और अपनी जान की सलामती चाहते हो तो अनीश मेहता को 50 लाख भेज दो...और फिर कट गया फोन'

Sun, 26 Feb 2023 01:04 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 26 Feb 2023 01:04 AM IST
सार

आगरा के छीपीटोला के मोटर पार्ट्स कारोबारी से फोन पर 50 लाख रुपयों की रंगदारी मांगी गई है। बेटे को जान से मारने की धमकी भी दी गई। कारोबारी आशंकित हैं। उन्होंने थाना रकाबगंज में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि कॉल करने वाले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
An extortion of Rs fifty lakh has been demanded over phone from a motor parts dealer in Agra
धमकी भरा फोन कॉल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में व्यापारी से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। मामला रकाबगंज थाना क्षेत्र के छीपीटोला का है। यहां के मोटर पार्ट्स कारोबारी ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 23 फरवरी की शाम करीब 6:36 बजे उनके मोबाइल पर एक महिला की कॉल आई थी। उसने कहा कि अगर अपनी जान की सलामती चाहते हो तो अनीश मेहता को 50 लाख रुपये भेज दो। 

विज्ञापन


पूछताछ करने पर जान से मारने की धमकी देकर कॉल काट दिया। 20 मिनट के बाद फिर दूसरे नंबर से कॉल आया। फोन पर युवक ने बातचीत की। उसने कहा कि अपने परिवार से प्यार नहीं करता क्या, जो इतने सवाल-जवाब कर रहा है। बोला, तेरा बेटा जयपुर में अकेला रहकर पढ़ता है। उसकी बलि देना चाहता है। अगर जल्दी से जल्दी रुपये नहीं दिए तो बेटे की बलि चढ़ा देंगे।
विज्ञापन


अनीश के बारे में पूछने पर बोला के ज्यादा सवाल मत कर, नहीं तो तेरे साथ अच्छा नहीं होगा। इसके बाद कॉल काट दिया। पांच मिनट के बाद फिर से तीसरा कॉल आया। दूसरी ओर से धमकाया गया कि तेरी समझ में नहीं आ रहा रुपयों का इंतजाम जल्दी कर ले। कहा कि पुलिस या किसी को भी बता दे कुछ नहीं होने वाला है। तुझे एक ट्रेलर दिखाना ही पड़ेगा। भुगतने के लिए तैयार रहना। रकाबगंज थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया हे। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द आरोपियों को पकड़ लेंगे

धमकी भरे कॉल की शिकायत की गई है। इसकी जांच थाना रकाबगंज पुलिस कर रही है। जल्द ही आरोपियों को ट्रेस कर लिया जाएगा। -अर्चना सिंह, एसीपी सदर

लारेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य भी हैं सक्रिय

कारोबारी का कहना है कि धमकाने वालों ने 3 कॉल किए हैं। इससे परिवार के लोग दहशत में आ गए हैं। बच्चे बाहर पढ़ते हैं। कुछ दिन पहले पुलिस ने जयपुर में कारोबारी से 5 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले लारेंस बिश्नोई गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार किया था। गैंग के दो सदस्य बाह से पकड़े गए थे। इस गैंग के अन्य सदस्य भी सक्रिय हैं। इसे लेकर भी कारोबारी परेशान है।

शाहगंज में कुख्यात के भाई ने मांगी थी चौथ

एक साल पहले शाहगंज में एक महिला चिकित्सक से कुख्यात अपराधी के भाई ने चौथ मांगी थी। मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जेल भेजा था। दो दिन पहले कारखाना मालिक ने एक व्यक्ति के विरुद्ध चौथ मांगने का मुकदमा थाना न्यू आगरा में दर्ज कराया था। पुलिस इस प्रकरण की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed